{"_id":"609ed304c2a6b16026378e92","slug":"woman-gives-birth-to-a-child-despite-100-percent-lung-infection-in-bhiwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: फेफड़े 100 फीसदी संक्रमित, ऑक्सीजन लेवल 50 फिर भी महिला ने दिया नवजात को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: फेफड़े 100 फीसदी संक्रमित, ऑक्सीजन लेवल 50 फिर भी महिला ने दिया नवजात को जन्म
Sat, 15 May 2021 01:29 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 15 May 2021 01:29 AM IST
सार
निराशा और महामारी के इस दौर में हरियाणा के भिवानी जिले से एक उम्मीद भरी खबर सामने आई है। यहां फेफड़ों में 100 फीसदी संक्रमण और ऑक्सीजन लेवल 50 से होने पर भी एक महिला ने नवजात बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फेफड़ों में 100 फीसदी संक्रमण, ऑक्सीजन लेवल महज 50 फिर भी एक महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। प्री मैच्योर डिलीवरी हुई। बच्चे का वजन 800 ग्राम है। ऐसे में किसी तरह का रिस्क न लेते हुए नवजात को पीजीआई रेफर कर दिया गया। मां की हालत पहले की तरह ही गंभीर है। मामला हरियाणा के भिवानी जिले का है। यहां के सामान्य अस्पातल के स्टाफ ने सफल प्रसव करवाया।
विज्ञापन
तालू गांव की 25 वर्षीय रुबीना की हिसार के उगालन निवासी सद्दाम से शादी हुई। इन दिनों वह मायके आई हुई है। यहां अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। बीती 7 मई को उसे प्री-कोविड ओपीडी के स्पेशल वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीता ने जांच के बाद उसे वार्ड-4 में भर्ती किया। रुबीना 7 माह की गर्भवती थी। तबीयत खराब होने की वजह से उसका ऑक्सीजन लेवल 40 तक पहुंच गया। इस वजह से उसे आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। इसी दौरान शुक्रवार को उसने बेटे को जन्म दिया। बच्चे का जन्म 800 ग्राम रहा।
विज्ञापन
वैसे रुबीना की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आई पर फेफड़े 100 प्रतिशत संक्रमित है। ऑक्सीजन लेवल भी 50 से 60 के बीच ही है। सामान्य अस्पताल के डॉ. संदीप ने बताया कि रुबीना को पहले पीजीआई रेफर किया गया था लेकिन परिजनों ने मांग की कि यहीं रखा जाए। इस पर उसकी डिलिवरी कराई गई। नवजात को पीजीआई रेफर कर दिया गया और रुबीना की हालत स्थिर है।
विज्ञापन