{"_id":"5770060b4f1c1bcb7379ab0d","slug":"woman-congress-president-shobha-ojha-chandigarh-visit-chandigarh-congress-chandigarh-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ पहुंची महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा पर तीखा वार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ पहुंची महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा पर तीखा वार
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 27 Jun 2016 10:01 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर-37 के लॉ भवन में ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की प्रेसीडेंट शोभना ओझा और चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पूनम शर्मा को वर्कर सम्मानित करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा है कि बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर विफल है। रविवार को चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पूनम शर्मा के पदभार ग्रहण करने के मौके पर उन्होंने केंद्र में नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार को जन विरोधी सरकार बताया। इस मौके पर महिला कांग्रेस की महासचिव एवं चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की इंचार्ज नीतू वर्मा के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल, चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा हरियाणा महिला कांग्रेस प्रेसिडेंट सुमित्रा चौहान सहित कई नेताओं ने भाग लिया। नवनियुक्त महिला अध्यक्ष पूनम शर्मा ने कहा कि महिला कांग्रेस जल्द ही सरकार के खिलाफ अभियान शुरू करेगी और जन विरोधी नीतियों को जनता के सामने रखा जाएगा।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ओझा ने कहा है कि पिछले दो वर्षों में मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। नीतू वर्मा ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, बिजली, दालें, आटा, तेल, सब्जियां, रसोई गैस और जरूरतों की चीजों के रेट आम आदमी की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं। महंगाई रोकने में सरकार नाकाम हो गई है। बंसल ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है, हर चीज के दाम बढ़ रहे हैं। छाबड़ा ने कहा कि गरीबों का पीडीएस का सस्ता राशन और केरोसिन बंद किया जा चुका है।