{"_id":"625336994568547c7c1a907f","slug":"woman-clashed-with-asi-in-police-station-arrested-chandigarh-news-pkl4472719100","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में एएसआई से भिड़ी महिला, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में एएसआई से भिड़ी महिला, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। मनीमाजरा पुलिस थाने में अपने केस के बारे में जानने पहुंची एक महिला एएसआई से भिड़ गई। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना शनिवार को हुई। बता दें कि चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से हर शनिवार को थाने में ‘नो योर केस’ के नाम से विशेष शिविर लगाती है। रविवार को आरोपी महिला को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।
पुलिस के मुताबिक, मनीमाजरा के ठाकुरद्वारा इलाके में रहने वाली एक महिला शनिवार को मनीमाजरा पुलिस थाने में पारिवारिक झगड़े से संबंधित एक केस के लिए पहुंची थी। पुलिस ने मामले को निपटाने के लिए दोनों पक्षों को नोटिस देकर बुलाया था। बातचीत के दौरान बहस हो गई और महिला ने वीडियो बनानी शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने रोका तो महिला भड़क गई और हाथापाई पर उतर आई। स्थिति को संभालने के लिए अन्य पुलिसकर्मियों ने बीचबचाव किया।
एसएचओ नीरज सरना ने बताया कि इस दौरान महिला एएसआई को हल्की चोट भी आ गई। घटना के बाद मनीमाजरा थाने में महिला के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया और शनिवार शाम को उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन
सभी पुलिस थानों में लगाया गया था शिविर, 402 लोगों ने उठाया लाभ
शनिवार को शहर के सभी पुलिस थाने, यूनिट और सेक्टर-29 के ट्रैफिक लाइन में सुबह 10 से लेकर दोपहर दो के बीच नो योर केस शिविर लगाया गया था। कुल 402 लोगों ने इसका लाभ उठाया। इनमें से 372 लोग जन शिकायत शिविर में पहुंचे और 30 लोगों ने पुलिस थाने में जाकर अपने केस के बारे में जानकारी हासिल की। कुल 278 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया। इस शिविर का आयोजन लोगों की सहूलियत के लिए किया जाता है, ताकि वो एक ही जगह अपने केस की जानकारी हासिल कर सकें।