{"_id":"9fefc603b3ebf39cea36c4ba1140f8b8","slug":"woman-candidate-of-haryana-will-celebrate-karva-chauth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला प्रत्याशियों ने रखा करवाचौथ का व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला प्रत्याशियों ने रखा करवाचौथ का व्रत
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Sat, 11 Oct 2014 12:35 PM IST
विज्ञापन
भले ही प्रदेश व जिले में चुनावी खुमारी हर तरफ छायी हो, लेकिन रीति-रिवाजों का असर अभी भी पहले की तरह ही बरकरार है। महिला प्रत्याशी राजनीति के चलते पति धर्म को नहीं भूली हैं।
विज्ञापन
शनिवार को करवाचौथ व्रत है। इस पर्व को लेकर शुक्रवार को महिला प्रत्याशियों ने मेहंदी लगाई। करवाचौथ के दिन प्रचार से ज्यादा अपने धर्म को महत्व देंगी।
सिरसा से भाजपा प्रत्याशी सुनीता सेतिया और डबवाली से इनेलो प्रत्याशी नैना चौटाला ने करवा चौथ के व्रत की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
उन्होंने अपने साथ प्रचार में जुटी महिला कार्यकर्ताओं से भी आग्रह किया है कि वे करवाचौथ को प्रचार से पहले अपने व्रत को परंपरा अनुसार पूरा करें। सिरसा से भाजपा प्रत्याशी सुनीता सेतिया ने कहा कि हालांकि चुनाव सिर पर होने के कारण काफी व्यस्त हैं पर करवा चौथ के दिन वह व्रत को पूरा समय देगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि व्रत को लेकर आज मेहंदी लगवाई है और कल कथा सुनने के बाद ही प्रचार करेगी। प्रचार शाम को जल्दी समाप्त कर देंगे ताकि अन्य महिलाएं भी अपने व्रत को सही तरीके से पूरा कर सकें। उन्होंने कहा कि राजनीति से ज्यादा महत्व व्रत का है। इस दिन पति की लंबी आयु की विशेष रूप से कामना की जाएगी।
विज्ञापन