फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman beaten up after entering home in broad daylight, accused absconding

Chandigarh News: दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला से मारपीट, आरोपी फरार

Sat, 08 Jun 2024 05:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten up after entering home in broad daylight, accused absconding
मनीमाजरा। क्षेत्र में दिनदहाड़े एक व्यक्ति द्वारा महिला को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घर में महिला को अकेला पाकर व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया। खून में लथपथ महिला ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों के सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला का सेक्टर-32 के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वारदात शुक्रवार दोपहर दो बजे की है कि जब माॅडर्न कांप्लेक्स मनीमाजरा के फ्लैट नंबर 5514 में रहने वाली महिला के साथ यह घटना हुई। महिला के बाहर आकर चिल्लाने पर लोग उसके घर के पास इकट्ठा हो गए। लोगों ने घर में जाकर देखा तो आरोपी वहां से भाग चुका था। लोगों ने बताया कि महिला के सिर पर किसी लोहे की हथोड़ीनुमा चीज से कई बार किया गया था, जिसके चलते उसके सिर खून बह रहा था। उसके कपड़े भी फटे हुए थे।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद मनीमाजरा पुलिस की टीम और थाना प्रभारी ने मौके पर जाकर देखा। घर के अंदर शीशा टूटा पड़ा था। पुलिस का अंदाजा है कि मारपीट करने वाला कोई जानकार हो सकता है। जांच में पता चला है कि मारपीट करने वाला आरोपी कोई दूर का रिश्तेदार है जोकि उधार में पैसे मांग रहा था, जब महिला ने उसको पैसे नहीं दिए तो उसने मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed