फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman Arrested in case of her son murder in Mansa

सनसनीखेज वारदात: विदेश जाने की चाहत में रोड़ा बन रहा था सात साल का बेटा, फिर मां ने रच डाली खौफनाक साजिश

Thu, 04 Apr 2024 11:20 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 04 Apr 2024 11:20 AM IST
सार

आरोपी महिला वीरपाल कौर ने लव मैरिज की थी। उसका सात साल का बेटा अगमजोत था। पति के जेल जाने के बाद वीरपाल किसी और के साथ विदेश जाने का सपना संजो रही थी। इसी में उसने बेटे को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था। 

विज्ञापन
Woman Arrested in case of her son murder in Mansa
मृतक अगमजोत कौर - फोटो : फाइल

विस्तार

मानसा में एक मां ने अपने ही बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। कारण बना विदेश जाने की चाहत। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का पति तीन साल से चिट्टे के केस में बठिंडा जेल में बंद है। 
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया कि आरोपी वीरपाल कौर ने 2016 में तलवंडी साबो वासी हरदीप सिंह के साथ प्रेम विवाह किया था। अब तीन साल से हरदीप चिट्टे के केस में जेल में बंद है। वीरपाल कौर उर्फ जैसमीन अपनी मर्जी से अपनी जिंदगी किसी अन्य व्यक्ति के साथ व्यतीत करने की मंशा से विदेश जाने की तैयारी में थी। लेकिन उसके रास्ते में उसी का बच्चा अगमजोत (7) रुकावट बन रहा था। इसी कारण उसने अपने बच्चे अगमजोत का कत्ल कर दिया।
विज्ञापन


दरअसल, पुलिस को बस स्टैंड के पास से एक केशधारी बच्चे का शव बरामद हुआ था। डीएसपी मानसा मनमोहन सिंह औलख ने बताया कि छानबीन के बाद बच्चे की पहचान अगमजोत सिंह जिला मोगा के तौर पर हुई। अगमजोत की बिलासपुर निवासी बुआ संदीप कौर पत्नी हरप्रीत सिंह ने अपनी भाभी वीरपाल कौर पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच के बाद वीरपाल कौर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि वीरवार को आरोपी महिला को अदालत में पेश का उसका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएग, जिससे आने वाले दिनों में अगमजोत सिंह की हत्या को लेकर कई अहम खुलासे और अन्य लोगों की घटना में शामिल होने को लेकर भी जानकारी हासिल हो सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed