फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wives of Candidates campaign in Punjab Loksabha Election

Punjab: चुनावी अखाड़े में उम्मीदवारों की पत्नियां भी उतरीं, जनाधार जुटाने के लिए संभाल रहीं मोर्चा

Thu, 09 May 2024 02:27 PM IST
निवेदिता वर्मा विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 09 May 2024 02:27 PM IST
सार

पंजाब में चुनाव आखिरी चरण में है। मतदान में अब केवल 23 दिन बाकी हैं। ऐसे में हर वर्ग, समुदाय, गली, मोहल्ला, नुक्कड़, बाजार और रिहायशी इलाके में जाकर जनमत हासिल करने के लिए प्रत्याशी के रूप में दिग्गज नेता और उनकी पत्नियों ने कमान संभालकर चुनावी रैलियां तेज कर दी हैं।

विज्ञापन
Wives of Candidates campaign in Punjab Loksabha Election
प्रचार में जुटीं रवनीत बिट्टू और सुशील रिंकू की पत्नियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब का चुनावी अखाड़ा दिलचस्प बन गया है। पंजाब के कई दिग्गज नेता चुनावी मैदान में अपनी साख और वर्चस्व को बचाने में जुटे हैं। कांग्रेस, भाजपा, आप और शिअद के कई दिग्गज नेताओं की पत्नी चुनावी अखाड़े में उतरकर प्रचार प्रसार का मोर्चा संभाल रहीं हैं।
विज्ञापन


इसमें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं लुधियाना से प्रत्याशी अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से लेकर भजपा के इसी सीट से बाकी दलों के प्रतिद्वंद्वी रवनीत सिंह बिट्टू, जालंधर से भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकू, संगरूर से सुखपाल खैरा जैसे दिग्गज नेताओं की पत्नियों ने चुनावी प्रचार से लेकर हर मोर्चा संभाला हुआ है। सभाओं में जाकर जनाधार जुटाने के अलावा वह अपने पति-परमेश्वर के लिए ग्राउंड पर एक प्रकार से सपोर्ट के रूप में भी काम कर रही हैं।
विज्ञापन


कई नेताओं की पत्नियां भी प्रत्याशी के तौर पर मैदान में
कई दिग्गज नेताओं की पत्नी, किसी विधायक की मां और किसी की बहू भी चुनावी अखाड़े में दो-दो हाथ कर रहीं हैं। इसमें शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल बठिंडा से चौथी बार चुनाव लड़ रहीं हैं। भाजपा से पूर्व मंत्री सोम प्रकाश की पत्नी अनिता सोम प्रकाश होशियारपुर से चुनाव लड़ रहीं हैं। पूर्व आईएएस परमपाल कौर भाजपा से बठिंडा सीट पर प्रत्याशी हैं। परमपाल कौर बठिंडा से पूर्व अकाली मंत्री सिकंदर सिंह मलूका की बहू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश की आधी आबादी का साधना मुख्य उद्देश्य
पत्नियों को चुनावी मैदान में उतारने के पीछे का एक मुख्य कारण यह भी है कि प्रदेश की आधी आबादी यानी महिला वोटरों को साधने में इससे आसानी हो जाती है। एक पुरुष प्रत्याशी के लिए महिला वोटरों से संपर्क साधकर उन्हें अपने पार्टी के घोषणापत्र या बदलाव के संकल्प के जरिये विश्वास हासिल करने में चुनौती का सामना करना पड़ता है, लेकिन एक महिला उनके बीच जाकर महिला वोटरों से सीधा संपर्क साधकर हर चुनौती को आसान बना देती हैं। प्रदेश में कुल 2 करोड़ 14 लाख मतदाता हैं। इसमें से आधी आबादी यानी महिला वोटरों की संख्या एक करोड़ एक लाख 53 हजार 767 है।

वड़िंग की पत्नी से हुई चूक तो मांगी माफी
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और लुधियाना से प्रत्याशी राजा वड़िंग की पत्नी अमृता वड़िंग सोशल मीडिया से लुधियाना में जमीनी स्तर पर पूरी तरह एक्टिव दिखाई दे रही हैं। वह न केवल महिलाओं के बीच जाकर बल्कि राजा वड़िंग के लिए बड़े-बड़े रोड शो और जनसभाओं को भी संबोधित कर रहीं हैं। वह बीते दिनों चुनावी सभा में एक विवादित बयान के कारण काफी चर्चा में रहीं थीं। जब उन्होंने कांग्रेस पार्टी के चिह्न हाथ को गुरु का पंजा बताकर वोट मांगे थे। हालांकि, अगले दिन ही अमृता वड़िंग ने इस अनजाने में कहे शब्दों का हवाला देकर अपने एक्स पर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी थी। अमृता
वड़िंग महिलाओं के बीच जाकर उनसे जुड़े मुद्दों को उठाकर वोट मांग रहीं हैं। इस सीट पर कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हुए रवनीत बिट्टू की पत्नी अनुपमा बिट्टू और उनकी माता जसवीर कौर ने भी लुधियाना में मोर्चा संभाला हुआ है। वह भाजपा महिला मोर्चा की बैठक से लेकर लुधियाना में महिलाओं की कीर्तन मंडली से लेकर घर-घर जाकर बैठक कर रहीं हैं।


जालंधर में घर-घर जाकर वोट मांग रहीं सुनीता रिंकू
आम आदमी पार्टी का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हुए जालंधर से प्रत्याशी सुशील रिंकू की पत्नी सुनीता रिंकू अपने पति के लिए घर-घर जाकर लोगों से संपर्क साध रही हैं। वह पार्षद भी रही हैं। बीते दिनों जालंधर में एक चुनावी जनसभा में सुनीता रिंकू से भी चूक हुई थी, जब सुनीता रिंकू ने आप के लिए वोट मांग लिए थे। सुनीता रिंकू के फेसबुक पेज पर करीब 20 हजार फॉलोअर हैं। पार्षद के रूप में काम कर चुकीं सुनीता रिंकू राजनीतिक गतिविधियों से भलीभांति परिचित हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed