फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   With the help of Australian Council, teachers will learn new ways of teaching

Chandigarh News: ऑस्ट्रेलियन काउंसिल की मदद से शिक्षक सीखेंगे पढ़ाने के नए तरीके

Fri, 22 Sep 2023 07:15 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 07:15 PM IST
विज्ञापन
With the help of Australian Council, teachers will learn new ways of teaching
पीएसईबी की तरफ से आदर्श स्कूलों के लिए दो दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने अपने आदर्श स्कूलों के शिक्षकों व प्रिंसिपलों को पढ़ाई के नए तरीके सिखाने के लिए नई पहल की है। इस कड़ी में शुक्रवार को बोर्ड मुख्यालय में ऑस्ट्रेलियन काउंसिल फॉर एजुकेशन रिसर्च (एसीईआर) के सीईओ समेत चार माहिर पहुंचे। उन्होंने आदर्श स्कूलों के स्टाफ को योग्यता आधारित शिक्षा प्रदान करने संबंधी जागरूक किया। दो दिवसीय प्रोग्राम के पहले दिन उन्होंने शिक्षकों को पढ़ाई के गुर सिखाएं। एसीईआर के सीईओ अमित कौशिक ने बताया कि यह संस्था करीब एक सदी पुरानी है। वहीं, अतंरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा संस्थाओं में शिक्षा से संबंधित योजनाओं को लागू करने व सही मूल्यांकन करने के तरीकों संबंधी तकनीकी सहयोग प्रदान करती है। उन्होंने सार्क देशों में किए गए कार्यों का हवाला देते हुए इस बात पर खुशी जताई कि पीएसईबी के साथ कार्य करने का उन्हें एक मौका मिला है। इस मौके पर खोज निर्देशक डॉ़ प्रिंयका शर्मा ने कहा कि योग्यता आधारित शिक्षा फायदेमंद तरीका है। इसके परिणाम स्वरूप ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 के दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कोई नुकसान नहीं हुआ। नीलम कुमार यादव व अष्टमूर्ति ने भी विभिन्न पढ़ाने के तरीके बताए। इसके अलावा उद्घाटन समारोह में पीएसईबी की चेयरपर्सन डॉ. सतबीर बेदी, सचिव अविकेश गुप्ता, उप सचिव गुरतेज सिंह, उप सचिव गुरमीत कौर, कार्यशाला के कोऑर्डिनेटर उपनीत कौर गरेवाल व विषय माहिर प्रितपाल सिंह व मनविंदर सिंह हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed