फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   With hard work and dedication, Atul Kumar became one of the top 10 goalkeepers in Asia

Chandigarh News: मेहनत और लगन से एशिया के टॉप के 10 गोलकीपर में शामिल हुए अतुल कुमार

Mon, 25 Aug 2025 01:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
With hard work and dedication, Atul Kumar became one of the top 10 goalkeepers in Asia
मेहनत और लगन से एशिया के टॉप के 10 गोलकीपर में शामिल हुए अतुल कुमार
विज्ञापन


एशिया के टॉप गोलकीपर में शुमार है अतुल कुमार

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। मेहनत और लगन हो तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। हैंडबॉल खिलाड़ी अतुल कुमार कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। अपनी मेहनत व लगन से वह एशिया के टॉप के 10 गोलकीपर में शामिल हो गए है।
अतुल सीनियर नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में बेस्ट गोलकीपर का खिताब भी जीत चुके हैं। बेहतर प्रदर्शन के आधार उन्हें यह अवार्ड हासिल हुआ। यह प्रतियोगिता राजस्थान में 20 से 26 मार्च तक खेली गई थी। इसमें देश से 33 हैंडबॉल की टीमों ने शिरकत की। इसमें अतुल ने नेशनल सर्विसेज की टीम से हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

अतुल कुमार ने सेक्टर आठ स्थित डीएवी स्कूल में हैंडबॉल के खेल की ट्रेनिंग ली। वहां से निकलकर अतुल सिटी ब्यूटीफुल का नाम पूरे देश और दुनिया में रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





एशियन हैंडबॉल चैंपियनशिप में चमके
सऊदी अरब में एशियन हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसके मुकाबले 18-31 जनवरी तक खेले गए थे। इसमें भी अतुल ने शानदार खेल दिखाया था। उन्होंने भारतीय सीनियर हैंडबॉल टीम की कप्तानी संभालते हुए मैचों के दौरान गोलकीपर की भूमिका निभाई। चैंपियनशिप के बाद हैंडबॉल फेडरेशन की ओर से एशिया के शीर्ष दस गोलकीपर के नामों की घोषणा की गई थी। उनमें अतुल कुमार को एशिया के टॉप 10 गोलकीपर में शुमार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed