फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Winter session of Haryana Vidhan Sabha Expressway to be built from Dabwali to Panipat

हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र: डबवाली से पानीपत तक बनेगा एक्सप्रेस-वे, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दी जानकारी

Wed, 22 Dec 2021 12:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Dec 2021 12:35 PM IST
सार

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जानकारी दी है कि अब महाग्राम योजना के तहत तीन हिस्सों में होंगे कार्य। नई जनगणना के अनुसार 10 हजार से ज्यादा की आबादी वाले गांवों में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनेंगे। योजना के तहत 5 से 8 व 8 से 10 हजार की आबादी वाले गांवों को भी लाभ मिलेगा। विशेष बजट से प्रदेश में तालाबों की सफाई व सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा। 

विज्ञापन
Winter session of Haryana Vidhan Sabha Expressway to be built from Dabwali to Panipat
हरियाणा विधानसभा सत्र। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा में डबवाली से पानीपत तक एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान यह जानकारी उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दी। उन्होंने कहा कि केंद्र ने 80 लाख रुपये की डीपीआर तैयार करने को मंजूरी दी है। यह एक्सप्रेस-वे पूर्व और पश्चिम हरियाणा को जोड़ेगा। इसके निर्माण से भारी वाहनों का दबाव कम होगा। 

विज्ञापन


असंध के डॉक्टर को रिलीव करने का आदेश
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने असंध अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर चहल को तुरंत प्रभाव से रिलीव करने का आदेश दिया। कांग्रेस विधायक शमशेर सिंह गोगी ने डॉक्टर के भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का मुद्दा सदन में उठाया था। इस पर गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने तुरंत कार्रवाई की और डॉक्टर को रिलीव करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


तीन साल में 11 किसानों ने की आत्महत्या: विज
हरियाणा में पिछले तीन सालों में 11 किसानों ने आत्महत्या की है। इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला के सवाल पर गृह मंत्री अनिल विज ने विधानसभा में यह जवाब दिया। सोनीपत में पांच, झज्जर में चार, और जींद में एक किसान ने आत्महत्या की है। किसान आंदोलन के दौरान इस साल सर्वाधिक सात किसानों ने खुदकुशी की है। पिछले साल तीन किसानों ने आत्महत्या की थी जबकि 2019 में किसी भी किसान ने खुदकुशी नहीं की। इससे पहले वर्ष 2018 में एक किसान ने आत्महत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्यानाकर्षण प्रस्ताव नामंजूर होने पर कांग्रेस विधायक ने जताई नाराजगी
कांग्रेस विधायक अमित सिहाग ने सदन में जनहित के मुद्दों पर दिया ध्यानाकर्षण प्रस्ताव को नामंजूर करने पर अपना विरोध जताया। अमित सिहाग ने कहा कि यह गलत परंपरा है। अगर सदन में उनके जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर दिए गए प्रस्तावों को मंजूर नहीं किया जाता है और उनके प्रस्ताव को नामंजूर ही करना है तो वह आगे से प्रस्ताव नहीं देंगे। कांग्रेस के ही विधायक नीरज शर्मा ने भी ध्यानाकर्षण प्रस्ताव को नामंजूर करने पर नाराजगी जताई।
 
नीरज शर्मा ने कहा कि पर्यावरण के महत्वपूर्ण मुद्दे पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिया था लेकिन उनका प्रस्ताव नामंजूर कर दिया गया। उन्होंने गुरुग्राम में पुलिस भ्रष्टाचार के खिलाफ ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिया था, उसे भी नामंजूर कर दिया गया है।


विधानसभा में उठा बढ़ते अपराध का मुद्दा 
विधायक बीबी बत्रा ने विधानसभा में अपराध का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि 2015 से 2021 तक 3076 चैन स्नैचिंग के केस दर्ज हुए हैं। 1200 मामलों में चालान पेश किया गया है। कनविक्शन रेट बहुत कम है। गृहमंत्री अनिल विज ने बीवी बत्रा के सवाल का जवाब दिया और कहा कि कांग्रेस सरकार के मुकाबले लगातार अपराध कम हुए हैं। 1248 केसों को सुलझा लिया गया है। 2015 से 2021 तक 1409 केस दर्ज हुए हैं और 709 को सुलझाया गया है। हमने डायल 112 चलाया और  621 नई गाड़ियां लांच की। जितनी जल्दी पुलिस पहुंचेगी उतनी जल्दी मामले सुलझेंगे। विज ने कहा कि सभी विधायक एक बार 112 डायल करके देखें  कोई शिकायत आए तो बताएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed