{"_id":"5a31fb1d4f1c1bce408bce49","slug":"winter-season-weather-dense-fog-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी के बाद चंडीगढ़ में पहले बारिश, अब धुंध का कहर, ठहर गया शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी के बाद चंडीगढ़ में पहले बारिश, अब धुंध का कहर, ठहर गया शहर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 14 Dec 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में धुंध का कहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद चंडीगढ़ में पहले बारिश और अब धुंध के कहर ने रफ्तार पर लगाम लगा दी। न तो फ्लाइट समय पर उड़ी और न ही ट्रेनें समय पर पहुंची। आम जनता को इससे परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञानियों की मानें तो पहाड़ों में बर्फबारी के बाद चंडीगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस पूरी तरह हावी हो गया है। इस कारण शहर में धुंध के साथ हवा सुबह से चलती रहीं। इस कारण दिन भी सर्द हो गया।
बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 18.2और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री हो गया है। शहर के दिन के तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंदर पाल ने बताया कि जम्मू और कश्मीर में बर्फबारी और ठंडी हवाओं का असर चंडीगढ़ में पड़ा है। यह असर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बना हुआ है। बारिश के अभी आसार बने हैं। चंडीगढ़ , पंजाब और हरियाणा में बारिश 24 घंटे के अंदर और हो सकती है।
इस कारण दिन और रात के तापमान में अभी कमी आएगी। इस कारण ठंड अभी और बढे़गी। सुबह और शाम धुंध अभी एक सप्ताह से अधिक बनी रहेगी। सुबह 11 बजे विजुअबिलिटी ठीक हुई लेकिन हवा के कारण ठंड बढ़ गई है। चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। अगर बारिश हुई तो दिन का तापमान और अधिक हो जाएगा।
विज्ञापन
यह रहेगा पांच दिन में आने वाला तापमान
दिन-------------अधिकतम----न्यूनतम
14 दिसंबर----------20---------09
15 दिसंबर---------21----------07
16दिसंबर---------22-----------07
17 दिसंबर---------20----------06
18 दिसंबर---------19-----------07
शहर में 72 घंटे में बारिश होने के आसार बने हुए हैं। बारिश के बाद दिन और रात सर्द हो जाएंगे। चंडीगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस पूरी तरह से हावी है।
- सुरेंदर पाल, निदेशक , चंडीगढ़ मौसम विभाग