फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Winter is back again... Clouds covered the Tricity, mercury dropped, fog covered the morning

Chandigarh News: फिर लौट आई सर्दी... ट्राइसिटी में बादल छाए, पारा गिरा, सुबह छाई धुंध

Mon, 03 Feb 2025 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Winter is back again... Clouds covered the Tricity, mercury dropped, fog covered the morning
धुंध में सैर करते लोग।
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में सर्दी एक बार फिर लौट आई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से रात में हल्के बादल छाए, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और सुबह ठंड का अहसास बढ़ गया। देर रात और सुबह के समय कई इलाकों में कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को फिर हल्के बादल छाए रहने की संभावना है लेकिन इसके बाद मौसम साफ रहेगा और धूप निकलने लगेगी।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। हालांकि, रविवार सुबह पिछले दिनों के मुकाबले ज्यादा ठंड रही। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से यह बदलाव देखने को मिला है। मंगलवार को हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन इसके बाद मौसम साफ रहेगा और धूप निकलने लगेगी। पिछले दो दिन से रात में कई इलाकों में धुंध छा रही है। अब आने वाले दिनों में शुष्क मौसम बने रहने की उम्मीद है और तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि शुष्क मौसम के चलते सुबह और शाम को हल्की धुंध देखने को मिल सकती है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है। सोमवार को मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन


एक्यूआई भी 200 से ज्यादा
शहर के एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। रविवार को अधिकतर इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 के पार रहा। शाम सात बजे के करीब सेक्टर-22 के एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन पर एक्यूआई 220, सेक्टर-53 में 240 और सेक्टर-25 में 112 दर्ज किया गया। एक्यूआई एक मापदंड है, जो वायु में उपस्थित प्रमुख प्रदूषकों जैसे पीएम2.5, पीएम10, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, ओजोन और कार्बन मोनोऑक्साइड का स्तर दर्शाता है। एक्यूआई का स्तर 0 से 50 के बीच होने पर हवा को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब, और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed