फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh : Temperature drop due to fog 

चंडीगढ़ में बरसात के बाद लौट आई ठंड, कोहरा छाने से तापमान में गिरावट

Mon, 25 Jan 2021 02:32 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 25 Jan 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
chandigarh : Temperature drop due to fog 
चंडीगढ़ में कोहरे से गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला

हल्की बारिश के बाद चंडीगढ़ में फिर से ठंड लौट आई है। रविवार को पूरे दिन धूप नहीं निकली। सुबह के वक्त धुंध भी छाई रही। इससे दिन के तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा। 

विज्ञापन


बादलों के आने से रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शनिवार रात का तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि पहाड़ों व मैदानी इलाकों में बारिश के बाद नमी की मात्रा बढ़ गई है। इससे कुछ जगहों पर मध्यम से घना कोहरा छा सकता है लेकिन इसकी अवधि ज्यादा देर तक नहीं रहने वाली है। हालांकि इससे दिन के तापमान में कमी बरकरार रहेगी। 
विज्ञापन



पहाड़ों में मौसम साफ होने से अब मैदानी इलाकों की ओर पश्चिमी हवाएं आएंगी, जो अपने साथ ठंडक लाएगी। इससे अगले कुछ दिन फिर से ठंड में बढ़ोतरी की जाएगी। शनिवार रात पश्चिम विक्षोभ का प्रभाव होने की वजह से चंडीगढ़ सहित ट्राइसिटी के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई थी। इससे तापमान में गिरावट आई है। बारिश से पहले दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा था। लोगों को ठंड से भी थोड़ी राहत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 15 से 16 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान में फिर से कमी आ सकती है। अगले तीन दिन न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री के बीच रिकार्ड किए जाने के आसार हैं। अगले तीन दिन मौसम साफ रहेगा। सुबह और शाम के वक्त कुछ जगहों पर मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed