{"_id":"c7be0930d4ef1b1b7068604b1689d9b0","slug":"wine-shop-colleps-in-sector-26-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेका की छत गिरने से 6 मरे, दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेका की छत गिरने से 6 मरे, दो पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Mon, 28 Dec 2015 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित ट्रांसपोर्ट एरिया में कुछ देर पहले शराब ठेके की छत गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर घायल हो गए। मामले में कन्हैया चौहान और जीवन जिंदल पर 304 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से उन्हें निकालकर जीएमएसएस-16 में भर्ती करवाया गया। कुछ को हालत ज्यादा गंभीर होने की वजह से पीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन
हादसे में घायल छह लोगों की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा ट्रांस्पोर्ट एरिया स्थित ट्रक पार्किंग में हुआ। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, ठेके के इमारत के नीचे बेसमेंट की खुदाई चल रही थी। मोहाली से आए बारह मजदूरों की टीम बेसमेंट की 10 फीट खुदाई में लगी थी।
विज्ञापन
सुबह करीब 11:30 बजे अचानक इमारत ढह गई। कुछ निकलकर भागने में सफल रहे, जबकि मजदूर और ठेके के कर्मचारी समेत 17 लोग मलबे में दब गए। पुलिस ने बचाव अभियान चलाते हुए जेसीबी और लोगों की मदद से 17 लोगों को बाहर निकलवाकर गंभीर घायलों को पीजीआई और अन्य को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया।
पुलिस के अनुसार मरने वालों में विष्णु, इस्तिकार, अशोक शर्मा, बहादुर, प्रभु और सुरजभान शामिल है। जबकि, घायलों में राजु, पप्पु, रामकुमार, राजा, निक्कु, चुम्मन, पाले, सहाबूद्दीन रजिंदर, रामईश्वर और संजय शामिल थे। इसमें संजय और रामईश्वर को प्राथमिक जांच के बाद छुट्टी मिल गई थी।
घटना के बाद मलबे से तीन कामर्शियल सिलेंडर बाहर निकाले गए। इसके बाद लोगों में चर्चा रही कि सिलेंडर ब्लॉस्ट होने के कारण इमारत ढही है। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शी और पुलिस ने इस बात से साफ इनकार कर दिया।
इमारत ढहने के बाद लोग ठेके में बिखरी पड़ी शराब की बोतलें उठाने के लिए दौड़ रहे थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों को बचाव अभियान चलाते हुए खासी परेशानी का सामना करना पड़ी।