फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   wine and beer shop will be one day strike

शराब-बीयर के शौकीनों के लिए बुरी खबर

Tue, 24 Mar 2015 07:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Tue, 24 Mar 2015 07:58 PM IST
विज्ञापन
wine and beer shop will be one day strike

पंजाब में शराब और बीयर पीने के शौकीन लोगों के लिए बुरी खबर है। प्रदेशभर के होटलों में 26 मार्च को बीयर और हार्ड बार बंद रहेंगे। होटल कारोबारी इस दिन सरकार की ओर से बीयर बार और हार्ड बार की लाइसेंस फीस में वृद्धि के खिलाफ एक दिन की हड़ताल करेंगे।

विज्ञापन


यह ऐलान मंगलवार को पटियाला के एक होटल में प्रदेश भर से पहुंचे होटल मालिकों की बैठक में किया गया। इस मौके पर पंजाब के होटल, रेस्टोरेंट एंड रिजोर्ट एसोसिएशन के प्रदेश प्रधान सतीश अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार ने बीयर बार और हार्ड बार पर कम से कम 90 हजार रुपये से लेकर एक लाख तक की लाइसेंस फीस की पालिसी में वृद्धि की है।
विज्ञापन


जिस बीयर बार पर लाइसेंस फीस एक लाख 10 हजार थी, वह अब कम से कम दो लाख रुपये होगी। अब होटल मालिकों को यह सोचने पर मजबूर होना पड़ रहा है कि अगर सरकार ने यह नीति जारी रखी, तो वे अपने होटलों में शराब व बीयर न पिलाने के बदले अपने लाइसेंस ही नहीं लेंगे। उन्होंने मांग की कि नाजायज रूप में थोपी गई इस लाइसेंस फीस को कम से कम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान सतीश अरोड़ा ने कहा कि होटल मालिक पहले ही कम से कम 18 विभागों की मार तले लाइसेंस फीस और टैक्स भरते आ रहे हैं और इस तरह करने से अगर लाइसेंस फीस भी बढ़ गई, तो उनका होटल कारोबार बिल्कुल ही खत्म हो जाएगा।


बाद में एसोसिएशन के सारे मेंबरों ने मिलकर पंजाब के कर एवं आबकारी कमिश्नर के नाम लाइसेंस फीस में हुई वृद्धि को वापस लेने के लिए मांग पत्र दिया। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव अनिल ठाकुर, सिकंदर गोयल, परवीन सिंगला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed