{"_id":"6737d3aa6d7f1402670e90c5","slug":"wind-blew-at-a-speed-of-93-km-slight-relief-from-pollution-chandigarh-news-c-16-pkl1043-563460-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"थोड़ी सी राहत: 9.3 किमी की रफ्तार से चली हवा से चंडीगढ़ में घटा प्रदूषण, फिर भी AQI 309... ये खतरनाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थोड़ी सी राहत: 9.3 किमी की रफ्तार से चली हवा से चंडीगढ़ में घटा प्रदूषण, फिर भी AQI 309... ये खतरनाक
Sat, 16 Nov 2024 04:35 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:35 AM IST
सार
चंडीगढ़ में फैले स्माॅग पर निगम के अधिकारियों का कहना है कि प्रदूषण कम करने के लिए उपाय किए जा रहे हैं। सड़कों पर पानी का छिड़काव, धूल को नियंत्रित करने के लिए एंटी-स्मॉग गन और निर्माण स्थलों पर निगरानी जैसे कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
धुंध के बीच वाॅक करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के लोगों को शुक्रवार को प्रदूषण से मामूली राहत मिली। चंडीगढ़ में 9.3 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं ने प्रदूषण के असर को थोड़ा कम किया लेकिन शहर की हवा की गुणवत्ता अभी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी हुई है।
दिनभर का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 309 दर्ज किया गया, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। वहीं, सुबह 7 बजे सेक्टर-25 में एक्यूआई 361 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जिससे यह इलाका प्रदूषण का सबसे ज्यादा शिकार बना।
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि पिछले दो दिनों से हवा बिल्कुल बंद थी, जिसकी वजह से प्रदूषण के कण हवा में ठहर गए थे। यही कारण था कि प्रदूषण का स्तर वीरवार को 460 तक पहुंच गया था। शुक्रवार को 7 से 9.3 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दिन में हवाएं चलीं, जिसका सकारात्मक असर देखने को मिला। शुक्रवार को हवाओं ने वायुमंडल में मौजूद प्रदूषकों को फैलाने में मदद की, जिससे हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ। हालांकि, हवा में पार्टिकुलेट मैटर (पीएम 2.5 और पीएम 10) का स्तर अब भी बहुत ज्यादा और गंभीर की श्रेणी में बना हुआ है।
विज्ञापन
‘बेहद खराब’ श्रेणी का एक्यूआई विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारियों से ग्रस्त लोगों के लिए हानिकारक है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि लोग सुबह और शाम के समय बाहरी गतिविधियों से बचें और घर से बाहर निकलने पर मास्क का इस्तेमाल करें।
बता दें कि अगले कुछ दिनों में हल्की हवाओं के चलते प्रदूषण के स्तर में मामूली गिरावट आ सकती है लेकिन यह पूरी तरह से खत्म होने की संभावना नहीं है। इस बीच सतर्क रहना बेहद जरूरी है।
मौसम विभाग ने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि क्षेत्र में तापमान में गिरावट और हवा की नमी बढ़ने के कारण घनी धुंध की संभावना है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को भी घना कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
दिनभर का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 309 दर्ज किया गया, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। वहीं, सुबह 7 बजे सेक्टर-25 में एक्यूआई 361 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जिससे यह इलाका प्रदूषण का सबसे ज्यादा शिकार बना।
विज्ञापन
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि पिछले दो दिनों से हवा बिल्कुल बंद थी, जिसकी वजह से प्रदूषण के कण हवा में ठहर गए थे। यही कारण था कि प्रदूषण का स्तर वीरवार को 460 तक पहुंच गया था। शुक्रवार को 7 से 9.3 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दिन में हवाएं चलीं, जिसका सकारात्मक असर देखने को मिला। शुक्रवार को हवाओं ने वायुमंडल में मौजूद प्रदूषकों को फैलाने में मदद की, जिससे हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ। हालांकि, हवा में पार्टिकुलेट मैटर (पीएम 2.5 और पीएम 10) का स्तर अब भी बहुत ज्यादा और गंभीर की श्रेणी में बना हुआ है।
विज्ञापन
‘बेहद खराब’ श्रेणी का एक्यूआई विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारियों से ग्रस्त लोगों के लिए हानिकारक है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि लोग सुबह और शाम के समय बाहरी गतिविधियों से बचें और घर से बाहर निकलने पर मास्क का इस्तेमाल करें।
बता दें कि अगले कुछ दिनों में हल्की हवाओं के चलते प्रदूषण के स्तर में मामूली गिरावट आ सकती है लेकिन यह पूरी तरह से खत्म होने की संभावना नहीं है। इस बीच सतर्क रहना बेहद जरूरी है।
सीजन की पहली धुंध ने बढ़ाई चिंता, 80 मीटर विजिबिलिटी
सर्दियों की दस्तक के साथ ही मौसम ने करवट ले ली है। रात 12 बजे घनी धुंध ने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया। विजिबिलिटी महज 80 मीटर दर्ज की गई, जिससे वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई। सीजन की सबसे घनी धुंध का यह असर सुबह 8 बजे तक जारी रहा। धुंध के कारण वाहन चालकों को खासा संघर्ष करना पड़ा। मुख्य सड़कों पर धीमी गति से वाहन चलते नजर आए। विजिबिलिटी कम होने की वजह से दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई।मौसम विभाग ने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि क्षेत्र में तापमान में गिरावट और हवा की नमी बढ़ने के कारण घनी धुंध की संभावना है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को भी घना कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।