ऑनलाइन टिकट बुक कराएं, जीतें बंपर इनाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे की अधि़कृत वेबसाइट पर ऑनलाइन टिकट बुक कराने वालों के लिए खुशखबरी। अब आप ऑनलाइन टिकट बुक कराने पर बंपर इनाम जीत सकते हैं। आईआरसीटीसी ने ऑनलाइन टिकट बुक कराने वालों के लिए आकर्षक लकी ड्रॉ योजना शुरू की है।
योजना का पहले ट्रायल चल रहा था। अच्छा रिस्पांस मिलने पर सिस्टम लागू कर दिया गया है। योजना के मुताबिक हर सप्ताह 4 नए रजिस्टर्ड कंज्यूमर्स को आईआरसीटीसी की वेबसाइट से सोमवार आधी रात से लेकर अगले रविवार आधी रात तक उसी सप्ताह के दौरान कम से कम एक टिकट बुक करने पर लकी ड्रॉ में शामिल किया जाएगा।
वेबसाइट पर स्कीम की जानकारी
हर सोमवार को लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। विनर्स के नाम वेबसाइट पर होंगे। स्कीम की पूरी जानकारी वेबसाइट पर है। पहले विनर को लैपटॉप, दूसरे और तीसरे को एक-एक स्मार्ट मोबाइल फोन और चौथे विनर को वैष्णो देवी यात्रा के लिए एक यात्री को निर्धारित टूर पैकेज दिया जाएगा।
स्कीम रही कामयाब
सिस्टम लागू होने के बाद रजिस्ट्रेशन कराने वालों की तादाद बढ़ी है। पहले प्रति दिन 11000 लोग रजिस्ट्रेशन कराते थे, अब यह संख्या 14000 तक पहुंच गई है। -संदीप दत्ता, चीफ पीआरओ, आईआरसीटीसी