फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Will not let anyone go hungry: Sikh organizations, Corona Virus

कोरोना वायरसः चंडीगढ़ के सिख संगठनों का सराहनीय फैसला, भूखा नहीं रहने देंगे किसी को भी

Sat, 21 Mar 2020 12:53 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो नीरज कुमार, चंडीगढ़
नीरज कुमार, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 21 Mar 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
Will not let anyone go hungry: Sikh organizations, Corona Virus
सिख संगठनों की बैठक - फोटो : अमर उजाला
कोरोना की जंग लड़ने के लिए सिख संगठनों ने पूरी तैयारी कर ली है। कोरोना के कारण यदि शहर को लॉकडाउन किया गया तो किसी को भूखा नहीं रहने देंगे। यह फैसला चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन ने शुक्रवार को सेक्टर-34 के गुरुद्वारा साहिब में बैठक करके लिया।
विज्ञापन


बैठक में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एडिशनल डायरेक्टर तेजदीप सिंह सैनी और खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी अशोक कुमार उपस्थित थे।चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन के चेयरमैन तारा सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जानकारी देते हुए संगठन के महासचिव रघबीर सिंह रामपुर ने बैठक में उठे मुद्दों और लिए गए फैसलों के बारे में बताया।
विज्ञापन


बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि यदि ऐसी स्थिति आई कि काम बंद हो जाए और साथ ही शहर को लॉकडाउन किया जाए तो ऐसी स्थिति में हजारों मजदूरों और दिहाड़ीदार वर्करों को रोटी मिलना मुश्किल हो जाएगा। इस स्थिति से निपटने के लिए संगठन ने तेजदीप सिंह सैनी को भरोसा दिया है कि किसी को भी भूखा नहीं रहने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में शिअद चंडीगढ़ प्रधान और पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला के अलावा संगठन के पदाधिकारियों में चेयरमैन तारा सिंह, महासचिव रघबीर सिंह रामपुर, साधु सिंह, तेजवंत सिंह गिल, तेजिंदर पाल सिंह, रछपाल सिंह, हरपाल सिंह, मंजीत सिंह, मोहन सिंह, सतिंदर वीर सिंह, अमरीक सिंह, रूप सिंह, हिम्मत सिंह, गुरजीत सिंह उपस्थित हुए।

यहां पर तैयार होगा लंगर
बैठक में सहमति बनी कि सेक्टर-34 के गुरुद्वारा साहिब के अलावा 19, 22, 7, 40, 38, 8, 20, रामदरबार सहित अन्य गुरुद्वारा साहिब में लंगर तैयार होगा। जरूरत पड़ी तो और भी गुरुद्वारा साहिब में लंगर तैयार होगा। इसे पैक करके शहर की 20 जगहों जहां पर जरूरतमंद लोग होंगे, उन्हें लंगर दिया जाएगा। लंगर बांटने का काम प्रशासन के लोग करेंगे।

चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन के साथ बैठक हुई है। इसमें फैसला लिया गया है कि कोरोना के कारण यदि शहर लॉकडाउन किया गया तो जरूरतमंद लोगों को भोजन की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। संगठन ने भरोसा दिया है कि शहर के किसी आदमी को भी भूखा नहीं रहने दिया जाएगा। हम सभी मिलकर काम करेंगे।

- तेजदीप सिंह सैनी, एडिशनल डायरेक्टर, खाद्य एवं आपूर्ति

चंडीगढ़ में चार से पांच लाख लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था करने की क्षमता संगठन में है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ सेक्टर 34 के गरुद्वारा साहिब में बैठक हुई है। सिख पूरी तरह तैयार हैं और किसी को भी भूखा नहीं रहने दिया जाएगा।
- तारा सिंह, चेयरमैन, चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed