फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   will join team india soon: parvej

'टीम इंडिया में बहुत जल्द बनाऊंगा मैं अपनी जगह'

Wed, 02 Apr 2014 03:30 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 02 Apr 2014 03:30 PM IST
विज्ञापन
will join team india soon: parvej
इंशा अल्लाह, मैं जल्द ही भारतीय टीम में जगह बनाऊंगा। जम्मू और कश्मीर के उभरते क्रिकेट स्टार परवेज रसूल का यह सिर्फ ख्वाब नहीं, बल्कि इसके लिए वह आजकल जमकर पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन


चाहे चंडीगढ़ में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, रणजी ट्रॉफी, रेस्ट ऑफ इंडिया और आस्ट्रेलिया के मैच या फिर आईपीएल। वह बेस्ट परफारमेंस देने के लिए तैयार हैं। उनकी गेंदों को टर्निंग प्वाइंट दे रहे हैं टर्बनेटर हरभजन सिंह।
विज्ञापन


किसी भी पोजिशन पर खेलने को हूं तैयार
सैयद मुश्ताक अली क्रिकेट टूर्नामेंट में चंडीगढ़ के सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में जम्मू और कश्मीर की टीम से खेलने आए परवेज रसूल ने कहा कि मुझे किसी भी पोजीशन पर खेलने को मिले तो मैं तैयार हूं। माना ऐसा जाता है कि सातवीं या आठवीं पोजीशन पर उतरने पर कुछ नहीं बचता है, लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं है। मुझे हर पोजीशन पर खेलना अच्छा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैदराबाद सनराइजर्स से खेलने के लिए तैयार
परवेज का कहना है कि वह हैदराबाद सनराइजर्स से खेलने के लिए तैयार हैं। इसके लिए वह इन दिनों जमकर पसीना बहा रहे हैं। वहीं क्रिकेट के बदलते फारमेट पर रसूल का मानना है कि एक फारमेट से दूसरे में एडजस्ट करना थोड़ा चैलेंजिंग तो होता है, लेकिन मुझे इससे ज्यादा समस्या नहीं होती।

यूएई की पिच हैं बेहतरीन

आईपीएल के मुकाबलों के यूएई में होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यूएई में पिच बेहतरीन है। वहां स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलती है और बल्लेबाजों को भी पिच से अच्छी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि रेस्ट आफ इंडिया में खेलते हुए हरभजन सिंह से काफी टिप्स लिए। यह टिप्स उनके काफी काम आएंगे।

जम्मू और कश्मीर की हालत होगी बेहतर

परवेज रसूल ने कहा कि अब जम्मू और कश्मीर की दशा सुधरेगी। रणजी ट्रॉफी में पहली बार जम्मू और कश्मीर की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। उम्मीद है कि यह साल बेहतरीन रहेगा।


रसूल ने कहा कि वहां टर्फ विकेट पर्याप्त नहीं हैं, जिसकी वजह से स्कूल लेवल पर क्रिकेट खेलने का मौका कम मिल पाता है। वहां के जूनियर खिलाड़ियों को बाहर जाकर खेलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed