फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Will inspire Lord Parshuram's ideals till eternity: Purohit

अनंत काल तक करेंगे प्रेरित भगवान परशुराम के आदर्श : पुरोहित

Tue, 03 May 2022 08:54 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
Will inspire Lord Parshuram's ideals till eternity: Purohit
चंडीगढ़। सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर से मंगलवार को सर्व ब्राह्मण सभा ने परशुराम जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली। इस मौके पर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। वह शोभायात्रा से पहले हवन में शामिल हुए।
विज्ञापन

इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि भगवान परशुराम वीरता, सत्य, तप और धार्मिकता के प्रतीक हैं। इनके महान आदर्श अनंत काल तक समाज को प्रेरित करते रहेंगे। परशुराम जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर हम दृढ़ निश्चय करें कि उनके दृष्टिकोण के प्रति हम प्रतिबद्ध रहें। सर्व ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष कमल शर्मा, उपाध्यक्ष आलोक कुमार, सचिव क्षितिज शर्मा, संयुक्त सचिव नितिन शर्मा और कोषाध्यक्ष विशाल शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने किया। शोभायात्रा सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न भागों से होता हुई सेक्टर-45 के शिव मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय टंडन, पंचकूला के उपायुक्त महावीर कौशिक, मेयर सरबजीत कौर, देवालय पूजक परिषद के अध्यक्ष डॉ. लाल बहादुर दुबे, गौरी शंकर सेवादल के अध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा निक्कू, चंडीगढ़ केंद्रीय रामलीला महासभा के चेयरमैन भूपेंद्र शर्मा सहित अन्य गण्यमान्य उपस्थित हए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed