फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Will colleges educate youth

युवाओं को कॉलेज देंगे नॉलेज कि जरूर दें वोट

Fri, 28 Feb 2014 11:07 AM IST
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 28 Feb 2014 11:07 AM IST
विज्ञापन
Will colleges educate youth

शहर के प्राइवेट और सरकारी कालेज भी अपने स्तर पर आगामी लोकसभा चुनाव में युवाओं को अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे।

विज्ञापन


कालेज प्रबंधकों ने इसके लिए खास तरीका अपनाने की बात कही है। मार्च महीने में शहर के अधिकतर कालेजों में फेयरवेल, वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह और दीक्षांत समारोह आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में इन समारोह में आने वाले युवाओं को मंच से आगामी लोकसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

जीसीजी-42 प्रिंसिपल मनी बेदी ने कहा कि जागरूक वोटर बनाने के लिए छात्राओं को शिक्षित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कालेज में होने वाली फेयरवेल पार्टियों में छात्राओं को उनके मत के महत्व के बारे में बताया जाएगा।

सेक्टर-45 स्थित देव समाज कालेज फॉर वुमन प्रिंसिपल डा. मीरा मोदी ने कहा कि उन्होंने तो पहले ही सभी टीचर्स को अपने लेक्चर में छात्राओं को मतदान के प्रति प्रेरित करने के लिए कहा हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फेयरवेल और सालाना वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में भी छात्राओं को इस बारे में बताया जाएगा।

सेक्टर-10 स्थित डीएवी कालेज प्रिंसिपल डा. बीसी जोसन ने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में युवाओं के वोट सबसे अधिक निर्णायक होंगे। उन्होंने कहा कि अमर उजाला ने स्कूली और कालेज विद्यार्थियों को इस अभियान से बहुत बेहतर तरीके से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. जोसन ने कहा कि फेयरवेल या पुरस्कार समारोह जैसे बड़े आयोजन में युवाओं के वोट के महत्व पर जरूर बताया जाना चाहिए। सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कालेज फॉर वुमन प्रिंसिपल डा. चरणजीत कौर सोही ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में युवाओं को अमर उजाला की ओर से वोट डालने के लिए शुरू किया गया अभियान सराहनीय है। हम भी कालेज के विभिन्न इवेंट में छात्राओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे।

कालेजों में वोटर बनाने के लिए स्पेशल कैंप  
शहर के चुनाव विभाग से जुड़े अधिकारियों ने सभी कालेज और यूनिवर्सिटी युवाओं को वोटर बनाने के लिए नया अभियान चलाने की तैयारी की है। सयुंक्त मुख्य चुनाव अधिकारी तिलक राज ने कहा कि अगर कोई कालेज विद्यार्थियों के वोटर कार्ड बनवाने के लिए कैंप लगाने की मांग करता है तो विभाग इसके लिए तैयार है।


उन्होंने कहा कि प्रिंसिपल अपने स्तर पर भी नया वोटर बनने के लिए विद्यार्थियों से फार्म-6 भरवाकर विभाग के पास भेज सकते हैं। आवेदन करने वाले सभी विद्यार्थियों के वोटर कार्ड तैयार कर कालेज में ही भेज दिए जाएंगे। वोटर कार्ड का आवेदन फार्म ऑनलाइन भी प्राप्त किया जा सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed