फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wildlife Week kicks off with a cyclothon; Shahzad and Ekamjot felicitated

Chandigarh News: साइक्लोथॉन से वन्यजीव सप्ताह का आगाज, शाहजाद और एकमजोत सम्मानित

Sat, 03 Oct 2026 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Wildlife Week kicks off with a cyclothon; Shahzad and Ekamjot felicitated
सोहाना लाइट्स से छतबीड़ जू तक निकला साइक्लोथॉन, 9 वर्षीय शाहजाद ने टूकेन बनकर जीता सबका दिल; 13 वर्षीय एकमजोत कौर ने 12 हजार से अधिक पौधे लगाए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। एमसी जूलॉजिकल पार्क, छतबीड़ में शुक्रवार को वन्यजीव सप्ताह-2026 का आगाज हुआ। पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘राइड फॉर द वाइल्ड’ साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ‘कनेक्टिंग हैबिटैट्स, थ्राइविंग वाइल्डलाइफ’ थीम के तहत साइकिलगिरी के सहयोग से हुआ। साइक्लोथॉन सुबह करीब 5:50 बजे सोहाना लाइट्स से शुरू हुआ। इसे सुबह छह बजे हरी झंडी दिखाई गई। साइकिल सवार आईआईएसईआर लाइट्स और राजपुरा/एयरपोर्ट लाइट्स होते हुए करीब 7:10 बजे छतबीड़ जू पहुंचे। जू में प्रतिभागियों ने वन्यजीव संरक्षण पर जू स्टाफ से संवाद किया। इसके बाद जू परिसर में साइकिल राइड का दूसरा चरण आयोजित किया गया। छतबीड़ जू के फील्ड डायरेक्टर नलिन यादव ने विशेष अतिथियों और विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों के फलने-फूलने के लिए उनके प्राकृतिक आवासों को जोड़ना और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार जरूरी है।
विज्ञापन

विशेष सम्मान और जागरूकता
नौ वर्षीय शाहजाद ने टूकेन पक्षी की वेशभूषा में वन्यजीव संरक्षण पर कविता सुनाई और ‘बेस्ट ड्रेस्ड’ का खिताब जीता। 65 वर्षीय सीमा मल्होत्रा को थीम आधारित वेशभूषा के लिए सम्मानित किया गया। पटियाला की 13 वर्षीय एकमजोत कौर को विशेष सम्मान मिला। एकमजोत ने अब तक 12 हजार से अधिक पौधे लगाए हैं। उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है। साइकिलगिरी की ओर से अक्षत पासी और सुनैना बंसल ने कार्यक्रम का समन्वय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed