{"_id":"65060c4124b560db0503dd17","slug":"wife-strangled-to-death-with-chunri-case-against-two-chandigarh-news-c-71-1-mli1002-5440-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: पति की जिंदगी में वो आई तो बिगड़ने लगी बात, चुनरी से गला घोंट पत्नी को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खौफनाक: पति की जिंदगी में वो आई तो बिगड़ने लगी बात, चुनरी से गला घोंट पत्नी को उतारा मौत के घाट
Sun, 17 Sep 2023 10:06 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 10:06 AM IST
सार
भाई को ससुर ने फोन कर बताया कि उनकी बहन की हालत ठीक नहीं है। मगर जब मायके वाले पहुंचे तो उन्होंने देखा कि रूपिंदर कौर बेड पर अचेत पड़ी थी। पूछताछ पर पता चला कि निर्मल सिंह ने बहन की चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मोहाली जिले के गांव चाऊमाजरा में पति ने पत्नी की चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान निर्मल सिंह (पति) निवासी चाऊमाजरा के रूप में हुई। वहीं एक अज्ञात महिला भी वारदात में शामिल है। सोहाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हरजीत सिंह निवासी गांव रजिंदरगढ़ जिला फतेहगढ़ साहिब ने पुलिस को बताया कि उसकी छोटी बहन रूपिंदर कौर की शादी 2011 में उक्त आरोपी से हुई थी। शादी के बाद दो बच्चे हुए लेकिन आरोपी अक्सर शराब पीकर बहन को पीटता था। बहन ने बताया था कि उसके एक महिला के साथ नाजायज संबंध हैं। वह उसके सामने ही फोन पर उससे बातें करता है। रोकने पर मारपीट और छोड़ने की धमकी देता है। उसकी बहन जब 30 अगस्त को राखी बांधने आई तो उसने बताया कि पति से जान का खतरा है।
विज्ञापन
उन्होंने उसे समझा-बुझाकर उसे भेज दिया। इसके बाद अब शुक्रवार को बहन के ससुर का फोन आया तो उसने बताया कि उनकी बहन की हालत ठीक नहीं है। वह बेसुध पड़ी है। यह सुनते ही जब वह माता-पिता के साथ वहां पहुंचे तो देखा कि रूपिंदर कौर बेड पर अचेत पड़ी थी। पूछताछ की तो पता चला कि निर्मल सिंह ने उसकी बहन की चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी है। पुलिस अभी दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। मृतका के परिवार ने निर्मल सिंह के एक महिला के साथ संबंध होने का आरोप लगाया है। इस बारे में पुलिस जांच कर रही है। - सरबजीत सिंह, आईटी सिटी थाना प्रभारी, मोहाली।