फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wife stabbed to death in a fight

Chandigarh News: झगड़े में पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या

Thu, 29 May 2025 02:15 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Thu, 29 May 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Wife stabbed to death in a fight
चंडीगढ़। मलोया में पति-पत्नी में झगड़े के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। वारदात के बाद महिला का ससुर अपनी बहू को लेकर जीएमएसएच-16 पहुंचा। अस्पताल के डॉक्टरों को बताया कि सब्जी काटते समय चाकू लग गया। डॉक्टरों ने जांच में महिला को मृत घोषित कर दिया। हालांकि, पुलिस की जांच में यह हत्या का मामला निकला और मृतका के बच्चों ने बताया कि पापा ने झगड़े के बाद मम्मी को चाकू घोंप मार डाला।
विज्ञापन

मृतका प्रियंका (25) की एक 8 साल की बेटी और दो बेटे (10 और 6 साल के) हैं। मलोया थाना पुलिस ने प्रियंका के पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी घटना केे बाद घर से गायब है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। प्रियंका मूलरूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी।
विज्ञापन

पुलिस को बुधवार दोपहर करीब सवा 12 बजे जीएमएसएच-16 से सूचना मिली कि मलोया से लाई गई एक महिला की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई है। डॉक्टरों ने बताया कि महिला के पेट के ऊपरी हिस्से पर चाकू लगने का गहरा घाव था। प्रियंका का ससुर उसे अस्पताल लेकर आया था, जिसने पूछने पर बताया कि सब्जी काटते वक्त प्रियंका को चाकू लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मलोया थाना प्रभारी जसबीर सिंह और डीएसपी जसविंदर सिंह तुरंत अस्पताल पहुंचे और फिर मृतका के घर मलोया गए। पुलिस को सब्जी काटते समय चाकू लगने से मौत होने की बात पर संदेह था। पुलिस ने जब मृतका के बच्चों से पूछताछ की तो उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया। बच्चों ने बताया कि मम्मी लेटी हुई थी। पापा आए और चाकू मारकर चले गए।

डीएसपी जसविंदर सिंह ने मौके पर फॉरेंसिक टीम और सीएफएसएल टीम को बुलाया। पुलिस ने प्रियंका के परिजनों को सूचित कर दिया है। उनके चंडीगढ़ आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।


बच्चों को लेकर अलग रह रही थी महिला
पुलिस ने बताया कि प्रियंका अपने बच्चों के साथ पति से अलग डड्डूमाजरा में रह रही थी। वह कभी-कभार ही मलोया में पति के घर आती थी। मंगलवार रात को प्रियंका बच्चों को लेकर मलोया आई थी और रात को उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। घटना के समय प्रियंका का ससुर घर के बाहर बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed