फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Wife of Sarabjit Singh died in road accident in Punjab

Amritsar News: सरबजीत सिंह की पत्नी की सड़क हादसे में मौत, जालंधर से अमृतसर जाने के दौरान हुई दुर्घटना

Mon, 12 Sep 2022 08:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 12 Sep 2022 08:35 PM IST
सार

सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर का भी इसी साल 26 जून में निधन हो गया था। उन्होंने पाकिस्तान  की जेल से अपने भाई को भारत लाने के लिए एक अभियान चलाया था। 60 साल की दलबीर कौर की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई थी।

विज्ञापन
Wife of Sarabjit Singh died in road accident in Punjab
सरबजीत सिंह के परिवार की फाइल फोटो।

विस्तार

पाकिस्तान की जेल में कैद रहे सरबजीत सिंह की पत्नी सुखप्रीत कौर की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक रविवार को सुखप्रीत कौर अपनी बेटी स्वपनदीप कौर से मिलने मोटरसाइकिल पर अपने पड़ोसी के साथ जालंधर से अमृतसर जा रही थी। इसी बीच यह हादसा हो गया। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जब सुखप्रीत कौर अमृतसर के खजाना गेट चौक पर पहुंची तो वह बाइक के पीछे से गिर गईं। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है। बताया जाता है कि उन्हें तुरंत अमृतसर के महाजन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अब मंगलवार दोपहर एक बजे सुखप्रीत कौर का अंतिम संस्कार कस्बा भिक्खीविंड के श्मशानघाट में किया जाएगा। 
विज्ञापन


सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर का भी इसी साल 26 जून में निधन हो गया था। उन्होंने पाकिस्तान  की जेल से अपने भाई को भारत लाने के लिए एक अभियान चलाया था।

60 साल की दलबीर कौर की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई थी। सर्बजीत की पत्नी सुखप्रीत ने भी दलबीर कौर के साथ सरबजीत की रिहाई के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर तक आवाज उठाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सरबजीत को पाकिस्तान की एक अदालत ने आतंकवाद और जासूसी के आरोप में 1991 में मौत की सजा सुनाई थी। हालांकि 2008 में सरकार ने सरबजीत की फांसी पर अनिश्चितकालीन रोक लगा दी थी। इसके बाद अप्रैल 2013 में लाहौर में कैदियों के हमले में सरबजीत की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed