फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wife complaints about husband in police for his behaiour with female dog in jagraon

गजब मामला: जगरांव में पति के खिलाफ थाने पहुंची पत्नी, पुलिस से कहा-हमारी फीमेल डाॅग के साथ इसने...

Thu, 05 Sep 2024 01:22 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 05 Sep 2024 01:22 PM IST
सार

जगरांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति ही 10 साल पहले फीमेल डाॅग को लाया था। घर में झगड़े के दाैरान वह हमेशा उसे मारने की बात करता था। अब फीमेल डाॅग गायब है।

विज्ञापन
Wife complaints about husband in police for his behaiour with female dog in jagraon
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

जगरांव में गजब मामला सामने आया है, जहां एक बेजुबान को इंसाफ दिलाने के लिए महिला ने अपने पति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। 

विज्ञापन


थाना सिटी के एसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि महिला जसनीत कौर निवासी मोहल्ला राम नगर ने पुलिस को शिकायत दी है कि करीब दस साल पहले उसका पति एक जर्मन शेफर्ड नस्ल की फीमेल डाॅग घर लाया था। सभी को उससे लगाव हो गया। लेकिन जब भी घर में विवाद या लड़ाई होती थी तो उसका पति उस बेजुबान को घर से निकालने या उसे जान से मारने की धमकिया देता था। पति फीमेल डाॅग को मारता पीटता भी था। इसी कारण उसका कान खराब होने लगा। जिसका वह इलाज करवाती रही। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन करवाने गई थी शिकायतकर्ता

पीड़िता ने बताया कि पथरी के ऑपरेशन के लिए वह 25 जुलाई को फरीदकोट के सरकारी अस्पताल में दाखिल हुई। जब वह ऑपरेशन करवा कर 30 जुलाई को अपनी बेटी व दामाद के साथ घर वापस आई तो घर में डाॅग नहीं दिखाई दी। उसने अपने पति से पूछा तो उसने कुछ बताने की बजाय झगड़ा शुरू कर दिया। उस समय वह दर्द के कारण चुप हो गई। 

अगले दिन फिर उसने अपने पति से डाॅग के बारे में पूछा लेकिन उसके पति ने कुछ नहीं बताया। रात को उसका पति शराब पीकर घर आया और झगड़ा शुरू कर दिया। शादीशुदा बेटी को बुरा भला कहने लगा। पीड़िता ने कहा कि उसे पूरा यकीन है कि उसके पति ने उनकी डाॅग को मौत के घाट उतार कर उसके शव को कही दफना दिया है, या फिर वह उसे कहीं छोड़ आया है। 

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी पति पर मामला दर्ज कर गायब डाॅग की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान सुरिंदरपाल सिंह निवासी मोहल्ला राम नगर के रूप में हुई है। वहीं अपने ऊपर दर्ज हुए मामले का पता चलने के बाद आरोपी घर से फरार हो गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed