फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   widow woman and daughter beaten by asi

एएसआई ने घर में घुसकर मां-बेटी से की दरिंदगी

Tue, 07 Apr 2015 05:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रादौर(यमुनानगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, रादौर(यमुनानगर) Updated Tue, 07 Apr 2015 05:45 PM IST
विज्ञापन
widow woman and daughter beaten by asi

रादौर के बांग्यिन मोहल्ले में घर में घुसकर एक विधवा महिला और उसकी बेटी के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट करने पर रादौर थाने के एएसआई रामकुमार और सिपाही विनोद कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

विज्ञापन


बांग्यिन मोहल्ला निवासी महिला और उसकी बेटी ने आरोप लगाया कि रविवार रात को लगभग 9:30 बजे एएसआई रामकुमार उनके घर पर आया। एएसआई बिना महिला कर्मचारी और बिना वर्दी के था। उसने उसे व उसकी बेटी को प्रॉपर्टी विवाद में थाने चलने को कहा। महिला ने सुबह थाने में आने की बात कही लेकिन एएसआई थाने चलने की बात पर अड़ा रहा।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद एएसआई ने महिलाओं को थाने ले जाने के लिए सख्ती करनी शुरू कर दी। इस पर महिलाओं ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को मौके पर इकट्ठा कर लिया। स्थानीय लोगों ने महिला व उसकी बेटी को रात के समय थाने ले जाने का विरोध किया। इसके बाद महिलाओं ने एएसआई की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने मामले की सूचना महिला हेल्पलाइन के फोन नंबर पर दी लेकिन कोई महिला कर्मचारी उनकी सहायता के लिए नहीं पहुंची। आरोप है कि कुछ देर बाद पांच-छह पुलिस कर्मचारी लाठी, डंडों के साथ मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने गाड़ी से नीचे उतरते ही मां बेटी व आसपास खडे़ लोगों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं।

पुलिस ने महिलाओं को जमीन पर पटक कर अपना गुस्सा निकाला। इसके बाद थाने ले जाकर फिर महिलाओं को डंडों से पीटा गया। उस समय थाने में कोई महिला कर्मचारी नहीं थी। देर रात को पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में लोगों ने थाने का घेराव किया।

स्थानीय लोगों ने दो घंटे तक थाने में हंगामा किया

widow woman and daughter beaten by asi

मामले की सूचना मिलने पर डीएसपी अजय राणा थाना रादौर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने पुलिस द्वारा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने और लाठीचार्ज करने पर थाने में अपना रोष प्रकट किया और लगभग दो घंटे तक थाने में हंगामा किया।

लोग डीएसपी अजय राणा से पांचों पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड करने व उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग करते रहे। डीएसपी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पुलिस इस बारे में ठोस कार्रवाई करेगी। इसके बाद रात एक बजे महिला पुलिस कर्मचारी के साथ विधवा महिला व उसकी बेटी की सरकारी अस्पताल रादौर में मेडिकल जांच करवाई गई।

डीएसपी अजय राणा ने बताया कि पुलिस कर्मचारी प्रॉपर्टी के एक मामले को लेकर शिकायत पर जांच करने गए थे। इस दौरान महिला व उसकी बेटी ने पुलिस कर्मचारी के साथ मारपीट की। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

उधर, जांच अधिकारी रमेश सैनी ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर जांच कार्य शुरू कर दिया है। इस मामले में दो पुलिस कर्मचारियों को लाइन हाजिर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed