फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Why is the Chandigarh Police afraid of Twitter account

आज का सवाल: ट्विटर अकाउंट से क्यों डरती है चंडीगढ़ की 'स्मार्ट पुलिस'?

Sat, 08 Jul 2017 10:17 AM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 08 Jul 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
Why is the Chandigarh Police afraid of Twitter account
Chandigarh Police on Twitter
देश की अधिकतर पुलिस जनता से संवाद करने के लिए ट्विटर अकाउंट का इस्तेमाल कर रही है और चंडीगढ़ पुलिस का आधिकारिक  अकाउंट ही नहीं है। सवाल यह उठ रहा है कि इसके इस्तेमाल से आखिर शहर की स्पार्ट पुलिस क्यों पीछे हट रही है। अब तक इस दिशा में कोई पहल भी नहीं की गई।
विज्ञापन


दिल्ली, मुंबई पुलिस यहां तक यूपी पुलिस ट्विटर के माध्यम से लोगों की शिकायतें सुनकर उन पर तुरंत एक्शन ले रही हैं। समय-समय पर उपयोगी मैसेज को भेजकर लोगों को जागरूक भी कर रही हैं। यही नहीं पुलिस अधिकारी भी ट्विटर पर एक्टिव हैं। यूपी पुलिस के डीजीपी ने तो सर्कुलर जारी कर सभी अधिकारियों को ट्विटर एकाउंट बनाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


डीजीपी साहब हैं ट्विटर पर, मगर एक्टिव नहीं
चंडीगढ़ के डीजीपी तेजेंद्र लूथरा ने आईजी चंडीगढ़ लूथरा के नाम से ट्विटर पर अकाउंट बनाया हुआ है। शुरुआत में वे काफी एक्टिव थे, लेकिन पिछले साल जुलाई से उन्होंने उसे अपडेट नहीं किया। 25 जुलाई 2016 के बाद से उन्होंने कोई नई पोस्ट नहीं डाली है। पिछले साल ही उन्होंने अपना अकाउंट बनाया था। उनके अलावा चंडीगढ़ के किसी भी अफसर का ट्विटर अकाउंट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूटी पुलिस के पास है क्षमता

Why is the Chandigarh Police afraid of Twitter account
चंडीगढ़ पुलिस - फोटो : file photo
यूटी पुलिस के पास है क्षमता
यूटी पुलिस के पास आईटी के जानकारों की भारी भरकम फौज मौजूद है। साइबर सेल में डीएसपी, इंस्पेक्टर व आईटी के जानकर मौजूद हैं। साइबर सेल में आने वाली शिकायतों, बाहरी कंपनियों फेसबुक, व्हाट्सअप, मोबाइल ऑपरेटर से संपर्क करके मामले को सुलझाने की क्षमता है। ट्रैफिक पुलिस की शिकायत व्हाट्सअप नंबर पर कार्रवाई और फेसबुक पेज, यूटी पुलिस का बेबसाइड अपडेट करने केलिए पुलिसकर्मियों को नियुक्त किया गया है।

ये पुलिस कर रही हैं ट्विटर का बेहतरीन इस्तेमाल
बंगलूरू पुलिस के करीब 81 हजार फॉलोअर्स हैं। एक दिन में करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा अपडेट किए जाते हैं। पुलिस की अधिकतर पोस्ट जागरूकता संबंधी होती हैं।
मुंबई पुलिस : मुंबई पुलिस के करीब तीन लाख से ज्यादा फालोअर्स हैं। एक दिन में दो दर्जन से ज्यादा अपडेट होते हैं। मुंबई पुलिस के अधिकतर अपडेट फिल्मी स्टाइल में होते हैं, जो लोगों को बहुत जल्दी भा जाते हैं।

 

ये पुलिस कर रही हैं ट्विटर का बेहतरीन इस्तेमाल

Why is the Chandigarh Police afraid of Twitter account
चंडीगढ़ पुलिस पीसीआर
दिल्ली पुलिस : करीब सवा लाख फालोअर्स। दिल्ली पुलिस के कई पुलिस अधिकारी भी ट्विटर पर एक्टिव हैं। क्राइम ब्रांच के डीसीपी मधुर वर्मा और अन्य अधिकारी ट्विटर के माध्यम से लोगों से जुड़े हैं।
यूपी पुलिस : सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव यूपी पुलिस है। करीब दो लाख फालोअर्स हैं। एसएचओ से लेकर डीजीपी तक ट्विटर पर हैं। रोजाना दो दर्जन से ज्यादा ट्विटर पर शिकायत सुनीं जाती हैं। इनके बारे में कहा जाता है कि यूपी पुलिस का एक ट्विट ही काफी है।

चंडीगढ़ पुलिस जानबूझकर ट्विटर पर नहीं आना चाहती। दरअसल सबसे ज्यादा शिकायतें पुलिस के खिलाफ आएंगी। दूसरी बात जवाबदेही बढ़ जाएगी। सब कुछ पब्लिक के सामने होगा।
गुरजसजीत सिंह, युवा समाजसेवी चंडीगढ़

चंडीगढ़ पुलिस इस पर काम कर रही है। ट्विटर अकाउंट जल्द ही खोलने की तैयारी है। इसमें आने वाले शिकायतों को तुरंत गौर भी किया जाएगा।
तेजिंदर लूथरा, डीजीपी यूटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed