फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   why baba ramdev rejected cabinet minister post? inside story

रामदेव ने क्यों ठुकराया मंत्री पद, जानिए अंदर की बात

Tue, 21 Apr 2015 04:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Apr 2015 04:49 PM IST
विज्ञापन
why baba ramdev rejected cabinet minister post? inside story

आखिर वही हुआ, जिसका अनुमान पहले से था। बाबा रामदेव ने हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री का दर्जा लेने से इंकार कर दिया। इसके पीछे बाबा भले ही तर्क दे रहे हों कि वे फकीर हैं, उन्हें बाबा ही रहनें दे।

विज्ञापन


लेकिन इसके पीछे अंदर की बात कुछ और ही बातों की ओर इशारा कर रही है। हरियाणा सरकार ने जबसे योग गुरु बाबा रामदेव को ब्रांड अंबेसडर के साथ कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने की बात कही थी, तभी से उसपर काम भी शुरू हो गया था।
विज्ञापन


सरकार की तैयारियों के मुताबिक आज सोनीपत में ही रामदेव को कैबिनेट रैंक का तोहफा दिया जाना तय था, लेकिन अफसरों की ओर से कैबिनेट रैंक के नोटिफिकेशन को फाइनल तक नहीं किया गया। रामदेव को कैबिनेट रैंक की सुविधाएं किस तरह से दी जानी हैं इसका ड्रॉफ्ट भी तैयार नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीच का रास्ता निकालने में जुटे थे अधिकारी

why baba ramdev rejected cabinet minister post? inside story

सूत्रों के मुताबिक, सरकार के अधिकारी इस संदर्भ में हरियाणा के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों की पॉलिसी का अध्ययन करने में जुटे थे। रामदेव को कैबिनेट रैंक की सुविधा सिर्फ उनके हरियाणा दौरे में देने की बात चल रही थी। केंद्र सरकार की तरफ से रामदेव को पहले से ही जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है।

लिहाजा सरकार के अधिकारी इस मामले में बीच का रास्ता निकाल रहे हैं। रामदेव को मिलने वाली सुविधाएं केवल हरियाणा में मान्य होंगी या बाहर भी जारी रहेंगी, इस पर अभी तक फैसला नहीं हो सका था।

नोटिफिकेशन फाइनल न होना भी एक कारण
ब्रांड अंबेसडर बनने के बाद पहली बार हरियाणा के सोनीपत में आ रहे रामदेव को आज कैबिनेट रैंक का तोहफा दिया जाना तय था, लेकिन अफसरों की ओर से कैबिनेट रैंक के नोटिफिकेशन को फाइनल नहीं किए जाने से मामला लटक गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed