फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Who is Pakistani YouTuber Ahsan Mewati how to linked with Nuh Violence

Nuh Violence: कौन है पाकिस्तानी यूट्यबर एहसान मेवाती, नूंह हिंसा में आया नाम, वीडियो से लोगों को भड़काया

Sat, 05 Aug 2023 12:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 05 Aug 2023 12:19 AM IST
सार

यूट्यूब पर एहसान मेवाती नाम से उसका चैनल है। इस पर उसके 80 हजार से अधिक सब्सक्राइबर्स है। 2019 से वह यूट्यूब पर वीडियो अपलोड कर रहा है। उसके वीडियो पर 85 लाख से अधिक व्यूज हैं। वहीं एहसान मेव नाम से उसका एक और यूट्यूब चैनल है।

विज्ञापन
Who is Pakistani YouTuber Ahsan Mewati how to linked with Nuh Violence
एहसान मेवाती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के नूंह में हिंसा भड़काने में पाकिस्तानी यूट्यबर एहसान मेवाती का भी नाम सामने आ रहा है। अपने वीडियो में एहसान ने खुले तौर पर मुसलमानों से मोनू मानेसर को मारने और हिंदू विरोधी टिप्पणियां करने के साथ धमकी भी दी है। उसने 31 जुलाई को हिंसा वाले दिन, अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उसकी लोकेशन पाकिस्तान बताई गई थी।

विज्ञापन


वह पाकिस्तान के बहावलपुर के एक गांव छंब मोर में रहता है। एहसान ने खुद को एक किसान और यूट्यूबर बताया। हाल ही उसने मेवात से जुड़े सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू किया है। वहीं हरियाणा पुलिस नूंह हिंसा के मामले में 2300 से ज्यादा वीडियो की जांच कर रहा है। 
विज्ञापन


यूट्यूब पर एहसान मेवाती नाम से उसका चैनल है। इस पर उसके 80 हजार से अधिक सब्सक्राइबर्स है। 2019 से वह यूट्यूब पर वीडियो अपलोड कर रहा है। उसके वीडियो पर 85 लाख से अधिक व्यूज हैं। वहीं एहसान मेव नाम से उसका एक और यूट्यूब चैनल है। वहीं फेसबुक पर इसके एक लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं। मेवात में क्या हो रहा है... इसकी पूरी जानकारी एहसान मेवाती को थी। वह इस घटनाक्रम पर बेहद नजदीकी नजर रख रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

102 एफआईआर, अब तक 202 गिरफ्तार

उधर, नूंह हिंसा में शामिल आरोपियों के खिलाफ हरियाणा सरकार की कार्रवाई जा रही है। हिंसा के बाद अब तक 102 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और 202 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 80 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को भड़काऊ पोस्ट मामले में सात एफआईआर दर्ज की गई हैं। सूत्रों ने बताया कि भड़काऊ पोस्ट के 2300 वीडियो की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed