फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Who did the 'game' in the vote, a three-member committee investigate

वोट में किसने किया 'खेल', तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

Sun, 10 Jan 2021 01:38 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Who did the 'game' in the vote, a three-member committee investigate
चंडीगढ़। मेयर चुनाव में वोट का ‘खेल’ करने वाले भाजपा के दो पार्षदों की पहचान करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। कमेटी में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र बाहगा को संयोजक जबकि प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर और रामवीर भट्टी को सदस्य बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि जांच के बाद जिन दो पार्षदों के नाम सामने आएंगे उनके खिलाफ पार्टी हाईकमान सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

बता दें कि मेयर चुनाव में एकबार फिर भाजपा में बगावत हो गई थी लेकिन पार्टी पदाधिकारियों ने नाराज पार्षदों को मना लिया और एक मंच पर ले आए। हालांकि शुक्रवार को मेयर चुनाव के दौरान भाजपा के दो पार्षदों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए भाजपा व कांग्रेस दोनों के मेयर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी। इस कारण भाजपा के दो वोट रद्द हो गए। ऐसे में मेयर पद पर भाजपा को 19 में से 17 वोट ही मिले। वहीं सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर पद पर भाजपा उम्मीदवारों को पूरे 19 मत मिले। हालांकि भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कमेटी बनाकर जांच के निर्देश दे दिए थे। साथ ही ऐसा करने वाले पार्षदों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए कहा था।
विज्ञापन

हमारे पास तथ्य हैं, कमेटी की रिपोर्ट के बाद होगी पुष्टि : सूद
अरुण सूद ने कहा कि हमारे पास कुछ तथ्य हैं, जिनसे पता चल रहा है कि किन दो पार्षदों ने अपने वोट को खराब किया है, लेकिन हमें कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट के बाद ही पार्षदों के नाम की पुष्टि होगी। यह कमेटी चुनाव के सभी तथ्यों का आकलन करेगी। उसके बाद अपनी रिपोर्ट अरुण सूद को सौंपेगी। यह रिपोर्ट पार्टी हाईकमान के सामने रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीद से पहले आएगी रिपोर्ट, कार्रवाई भी होगी सख्त
अरुण सूद ने कहा कि यह कमेटी अपनी रिपोर्ट लोगों की उम्मीद से जल्दी देगी। हालांकि इससे पहले भाजपा में बगावत हुई थी और जांच कमेटी बनी थी। तब भी रिपोर्ट आई थी, लेकिन किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। अरुण सूद का कहना है कि इस बार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed