फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   White tree fell on the school wall, tinshed also broken

स्कूल की दीवार पर गिरा सफेदे का पेड़, टीनशेड भी टूटा

Mon, 24 Jan 2022 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
White tree fell on the school wall, tinshed also broken
गिरा पेड़। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। दो दिन से हो रही बारिश के बीच रविवार को सेक्टर-20 स्थित सरकारी स्कूल की दीवार पर सफेदे का पेड़ टूटकर गिर गया। लगभग 65 फीट लंबे सफेदे के पेड़ की जद में आकर धोबी घाट में रहने वाले लोगों का टीनशेड भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि ग्रीन बेल्ट में एक बड़ा सफेदे का पेड़ लगा था। यहां छुट्टी के दिन काफी बच्चे खेलते रहते हैं। बारिश के कारण वहां कोई नहीं था। इसी बीच एक बड़ा सफेदे का पेड़ टूटकर पास के स्कूल की दीवार पर जा गिरा, जिससे दीवार पूरी तरह टूट गई। पेड़ का हिस्सा पास में धोबी घाट पर बने टीनशेड पर भी जा गिरा, जिससे शेड भी टूट गया। लोगों ने इसकी सूचना बागवानी विभाग के अधिकारियों को दी। अधिकारियों का कहना है कि बारिश रुकते ही जल्द पेड़ को हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed