फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Read the untold story of athlete Mann Kaur

चंडीगढ़: मान कौर को दौड़ता देख विश्व के सबसे उम्रदराज एथलीट फौजा सिंह ने कहा था- 'ओ वेखो दौड़ी सरदारनी'

Sun, 01 Aug 2021 02:06 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 01 Aug 2021 02:06 AM IST
सार

जब मान कौर 101 साल की थीं तो उन्होंने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में आयोजित वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स में 100 मीटर की रेस जीत ली थी। कौर ने इस रेस को 1 मिनट 14 सेकेंड में पूरा किया था। इस जीत के बाद से उनका नाम चर्चा में आ गया था। न्यूजीलैंड की मीडिया ने मान कौर को ‘चंडीगढ़ के करिश्मे’ के रूप में बुलाना शुरू कर दिया था। खास बात यह है कि अपनी उम्र वर्ग में वह अकेली उम्मीदवार थीं, जिन्होंने इस रेस में भाग लिया था।

विज्ञापन
Read the untold story of athlete Mann Kaur
मान कौर और फौजा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व के सबसे उम्रदराज वेटरन एथलीट 110 वर्षीय फौजा सिंह भी एथलेटिक्स में मान कौर के प्रदर्शन से काफी प्रभावित थे। भारत में जन्में फौजा सिंह ब्रिटेन के नागरिक हैं। मान कौर विदेश में आयोजित एथलीट मीट में हिस्सा लेने जाती रहती थीं। इस दौरान जब वह ब्रिटेन जातीं तो फौजा सिंह उनसे मिलने जरूर पहुंचते थे।

विज्ञापन


वहीं, एथलेटिक्स ट्रैक पर उन्हें दौड़ते देख ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ाते थे। जब मान कौर 97 वर्ष की थीं तो मोहाली में आयोजित एक मैराथन में हिस्सा लेने फौजा सिंह ब्रिटेन से चंडीगढ़ पहुंचे थे। इस मैराथन में बीबी मान कौर ने भी हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


उन्हें मैराथन में अपनी से आधी उम्र के लोगों के साथ दौड़ते हुए देखकर खुद फौजा सिंह ने कहा था... ओ वेखो दौड़ी सरदारनी मान कौर। उस समय फौजा सिंह ने मान कौर की तारीफ करते हुए कहा कि आप से हर किसी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस उम्र में आप दौड़ते हुए मेडल जीतने में लगी हुई हैं, यह काबिलेतारीफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed