फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   While returning from the club, the car broke the grill of the square and climbed up.

Chandigarh News: क्लब से लौटते वक्त चौक की ग्रिल तोड़कर चढ़ी कार

Mon, 05 Oct 2026 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
While returning from the club, the car broke the grill of the square and climbed up.
क्लब से लौटते वक्त चौक की ग्रिल तोड़कर चढ़ी कारतेज रफ्तार में अनियंत्रित हुई कार, चार युवक घायल; एयरबैग खुलने से टली गंभीर चोट
विज्ञापन


चंडीगढ़। शनिवार रात क्लब में पार्टी के बाद करनाल लौट रहे चार युवकों की कार रविवार तड़के सेक्टर-7/8/19/26 के चौक पर इतनी तेज रफ्तार में अनियंत्रित हुई कि लोहे की ग्रिल तोड़ते हुए उसके ऊपर जा चढ़ी। जोरदार टक्कर में कार सवार चारों युवक घायल हो गए। हालांकि, समय पर एयरबैग खुलने से सभी को गंभीर चोट से बचाव हो गया। पुलिस ने चारों को सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका मेडिकल कराया गया।
जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय अरुण, 32 वर्षीय बनी, 28 वर्षीय कुलदीप और उनका एक अन्य साथी शनिवार को करनाल से चंडीगढ़ आए थे। चारों ने यहां एक क्लब में पार्टी की। देर रात वे कार से करनाल लौट रहे थे। कार अरुण चला रहा था।
विज्ञापन

रविवार तड़के सेक्टर-7/8/19/26 के चौक पर पहुंचते ही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और चौक की लोहे की ग्रिल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ग्रिल तोड़ते हुए उसके ऊपर चढ़ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस हादसे के अन्य कारणों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed