{"_id":"6289501006257b329e6695da","slug":"when-the-youths-who-created-a-drunken-brawl-were-stopped-attacked-with-a-sharp-weapon-seriously-injured-chandigarh-news-pkl451352173","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में हुड़दंग मचाने वाले युवकों को रोका तो तेजधार हथियार से हमला, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में हुड़दंग मचाने वाले युवकों को रोका तो तेजधार हथियार से हमला, गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा। नगला मोहल्ला में रात 11 बजे नशे की हालत में गली में अर्द्धनग्न अवस्था में हुड़दंग मचा रहे दो युवकों ने अपने साथियों के साथ एक व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। व्यक्ति की पीठ पर गहरा घाव होने से 18 टांके के लगे हैं, वहीं आंख पर चोट लगने से तीन टांके लगे हैं। हमले में घायल गुरदीप सिंह पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड में फोटोग्राफर के पद पर कार्यरत हैं। उनका कसूर यह था कि उन्होंने नशेड़ियों को हुड़दंग करने से मना किया था। पुलिस ने आरोपी नवदीप सिंह, तरुणवीर बंटी, जसविंदर सिंह, मनमोहन सिंह, साहिल आदि के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी पकड़ से बाहर हैं। गुरदीप सिंह को इलाज के लिए जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में गुरदीप सिंह ने बताया कि वीरवार रात को 11 बजे खाना खाने बाद अपने परिवार के साथ टहलने के लिए निकले। गली में अर्द्धनग्न अवस्था में आरोपी नवदीप सिंह हुड़दंग मचा रहा था। उन्होंने उसे ऐसा करने से मना किया। इसके बाद नवदीप अपने अन्य साथियों को बुलाकर लाया और उनके ऊपर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। उनकी पीठ पर तेज हथियार से हमला किया गया जिस वजह से 18 टांके लगाए गए हैं। पंच मारने के बाद उनकी आंख पर भी चोट आई है और तीन टांके लगे हैं। गुरदीप सिंह ने बताया कि जब उनके पिता बलजिंदर सिंह इन युवकों को रोकने के लिए तो उन्होंने उनकी आंख पर भी पंच मारा। इस कारण उनकी भी आंख पर टांके लगे हैं। उन्होंने बताया कि थोड़ी देर बाद जब मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए तो आरोपी अपनी मोटरसाइकिल को छोड़कर मौके से फरार हो गए। गुरदीप सिंह को घायलावस्था में पहले मनीमाजरा अस्पताल ले जाया गया, फिर वहां से उनको सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर अब उनका इलाज जीएमसीएच-32 में चल रहा है। पुलिस ने गुरदीप सिंह की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। गुरदीप सिंह का कहना है कि नवदीप सिंह, साहिल, तरुणवीर बंटी, मनमोहन सिंह और जसविंदर सिंह आदि नशेड़ी युवक हैं और रोजाना गली में हुड़दंग मचाते रहते हैं, जिस कारण लोग बहुत परेशान रहते हैं।