फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   when sukhbir was addressing public, man spoke- there is no development

सुखबीर मंच से गिना रहे थे उपलब्धियां, शख्स बोला- नहीं हुआ विकास

Thu, 26 Jan 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 26 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
when sukhbir was addressing public, man spoke- there is no development
सुखबीर सिंह बादल - फोटो : फाइल फोटो
दशहरा ग्राउंड खरड़ में बुधवार को डिप्टी सीएम सुखबीर बादल की रैली में उस समय माहौल गरमा गया। जब सुखबीर बादल मोहाली और खरड़ में किए गए विकास कार्यों को गिना रहे थे। 
विज्ञापन


इस दौरान भीड़ से उठकर एक व्यक्ति ठीक डिप्टी सीएम के सामने मीडिया गैलरी में पहुंच गया और कहने लगा कि इलाके में कोई विकास नहीं हुआ। सब ड्रामा है। इसके बाद पुलिस व स्थानीय नेता ने उस व्यक्ति को चुप करवाया। साथ ही उसे उठाकर पीछे की तरफ ले गए। मीडिया वालों की नजर जब उस व्यक्ति पर पड़ी तो वह उसके पास पहुंच गए। 
विज्ञापन


रैली में मौजूद भीड़ का ध्यान उसकी तरफ केंद्रित हो गया। उस समय मंच पर कनाडा की पूर्व सांसद रूब्बी ढल्ला समेत कई नामी हस्तियां मौजूद थीं, जबकि सुखबीर का भाषण चलता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों की छतों पर तैनात रहे स्नाइपर

when sukhbir was addressing public, man spoke- there is no development
प्रेस वार्ता में बोलते उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद पुलिस अधिकारियों को लगा कि माहौल गरमा जाएगा। उन्होंने सिविल ड्रेस में तैनात पुलिसकर्मियों को उस व्यक्ति तक भेजा, जो उसे रैली ग्राउंड से बाहर ले गए। इसके बाद मीडियाकर्मी भी बाहर चले गए। जबकि कुछ लोगों का कहना था कि व्यक्ति ने शराब पी रखी थी। इस कारण वह ड्रामा कर रहा था।

सिक्योरिटी रही टाइट, कोई होर्डिंग नहीं ले जा पाए अंदर
दशहरा ग्राउंड में सुखबीर की रैली को लेकर पुलिस की तरफ से काफी पुख्ता प्रबंध किए गए थे। रैली ग्राउंड में पूरी चेकिंग के बाद ही समर्थकों को अंदर घुसने दिया जा रहा था। इतना ही नहीं, कई समर्थक जो सुखबीर और बादल के होर्डिंग आदि लेकर आए थे, पुलिस वालों ने उन्हें भी रैली ग्राउंड के बाहर भी रखवा लिया था।

घरों की छतों पर तैनात रहे स्नाइपर
समागम के दौरान कोई व्यक्ति सुखबीर तक न पहुंच पाए, इसके लिए पुलिस व सीआरपीएफ की तरफ से कड़े प्रबंध किए गए थे। सभी मकानों की छतों व बिल्डिंगों पर स्नाइपर तैनात किए गए थे। इसके अलावा दशहरा ग्राउंड को पूरी तरह से पुलिस फोर्स ने अपने कब्जे में ले लिया था। किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed