फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   When he refused to drink beer, bottles were thrown at his car and house.

Chandigarh News: बीयर पीने से मना किया तो कार और घर पर बरसाईं बोतलें

Fri, 24 Oct 2025 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
When he refused to drink beer, bottles were thrown at his car and house.

विज्ञापन
मनीमाजरा। मौलीजागरां में बुधवार देर रात शराब पीने को मना करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। आरोप है कि नशे में धुत युवकों ने न केवल उसकी कार के शीशे तोड़े बल्कि उसके घर पर बीयर की बोतलें फेंककर दरवाजे के ऊपर लगे शीशे और एसी को भी नुकसान पहुंचाया।
मौलीजागरां निवासी टैक्सी चालक करण ने बताया कि रात करीब साढ़े 10 बजे वह अपनी गाड़ी लेकर घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में एक युवक अपने 5-6 साथियों के साथ खड़ा था। उसने जबरन रोककर बीयर पीने को कहा। उसने मना किया तो वे गाली-गलौज करने लगे और झगड़े पर उतर आए।
विज्ञापन

करण ने बताया कि युवकों ने पहले उसकी कार के आगे, पीछे और साइड के शीशे बीयर की बोतलें मारकर तोड़ दिए। इसके बाद कुछ और लड़कों को बुलाकर वे उसके घर तक पहुंच गए। वहां दरवाजे के ऊपर लगे रोशनदान के शीशे और एसी पर भी बोतलें फेंककर नुकसान किया। करण ने बताया कि पहले भी इनमें से दो युवकों से उसकी कहासुनी हो चुकी थी। उसी रंजिश के चलते उन्होंने बुधवार रात को फिर विवाद खड़ा किया। पीड़ित ने घटना की शिकायत मनीमाजरा थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed