फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wheat crop is getting damaged due to increased temperature in Haryana

हरियाणा: तापमान बढ़ने से गेहूं की फसल को हो रहा नुकसान, गुणवत्ता व पैदावार दोनों पर पड़ेगा प्रभाव

Sun, 20 Mar 2022 10:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/करनाल/रोहतक/हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/करनाल/रोहतक/हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 20 Mar 2022 10:29 PM IST
सार

हरियाणा में दूसरे दिन रविवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। फरीदाबाद में दिन का पारा 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Wheat crop is getting damaged due to increased temperature in Haryana
गेहूं की फसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समय से पहले आई तेज गर्मी के चलते इस बार गेहूं की फसल के उत्पादन पर विपरीत असर पड़ सकता है। खासकर उन क्षेत्रों में जहां पर पछेती फसल है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार अगर आगामी दिनों में भी तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा तो गेहूं की फसल समय से पहले पक जाएगी। इससे गेहूं के दाने का आकार छोटा रहेगा, जिससे प्रति हेक्टेयर 5 से 10 प्रतिशत तक उत्पादन कम हो सकता है।

विज्ञापन

 
प्रदेश में इस बार गेहूं का रकबा 22.9 लाख हेक्टेयर है। गेहूं की बिजाई के समय तो मौसम ठीक रहा लेकिन जनवरी और मार्च में हुई बारिश व ओलावृष्टि से भी फसल पर असर पड़ा है। अब पारा का 35 से 40 डिग्री तक पहुंचना गेहूं की फसल के लिए खतरनाक बताया जा रहा है।
विज्ञापन


कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ऐसा ही मौसम आगामी दिनों में जारी रहा तो इससे गेहूं की पैदावार पर असर पड़ेगा। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. जगराज ढांडी ने बताया कि यकीनन समय से पहले गर्मी आने का असर फसलों पर रहेगा। खासकर गेहूं की फसल में उत्पादन कम हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं के लिए चाहिए पारा 30 और पहुंचा 40 पार 
कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में गेहूं की फसल के लिए 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान चाहिए, जबकि इन दिनों पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अधिकांश जिलों में तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। इस गर्मी से फसल में नमी की मात्रा कम हो जाएगी और दाने का आकार कम रह जाएगा। इसका असर गुणवत्ता व पैदावार दोनों पर पड़ेगा। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार किसान फसल में हल्का पानी जरूरत के अनुसार देते रहें।

फरीदाबाद में पारा 40.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा 
हरियाणा में दूसरे दिन रविवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। फरीदाबाद में दिन का पारा 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सोनीपत में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। महेंद्रगढ़ में 39.9, अंबाला में 39.5, नारनौल में 39.2 और सोनीपत में 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एक अप्रैल से खरीद, मंडियों में तैयारियां नहीं: कुमारी सैलजा
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश में एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होने वाली है लेकिन सरकार ने मंडियों में फसल बिक्री के अभी तक पर्याप्त इंतजाम नहीं किए हैं। मंडियों में हर वर्ष रहने वाली अव्यवस्थाओं को देखते हुए सरकार सभी तैयारियां तुरंत पूरी करे, जिससे किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। सैलजा ने मांग की है कि फसल का मंडियों से उठान बिक्री के 24 घंटे के अंदर सुनिश्चित किया जाए और किसानों को 48 घंटे के अंदर भुगतान हो। सरकार किसानों के लिए मंडियों में पीने की पानी की व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, चौकीदार, लकड़ी के क्रेट का इंतजाम भी करे। साथ ही बारिश से गेहूं की फसल को बचाने के लिए पर्याप्त मात्रा में तिरपाल भी मंडियों में उपलब्ध कराए जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed