{"_id":"cf78ac2a4d445c9fc4851db79bffa50f","slug":"whatsapp-and-facebook-ban-at-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी दफ्तरों में वाट्सऐप और फेसबुक बैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी दफ्तरों में वाट्सऐप और फेसबुक बैन
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब)
Updated Tue, 16 Dec 2014 09:33 PM IST
विज्ञापन
डिप्टी कमिश्नर कमलदीप सिंह संघा ने पंजाब सरकार के आदेश पर मंगलवार को जिले भर के समूह सरकारी विभागों में सोशल मीडिया साइट्स समेत वाट्सऐप और फेसबुक पर पूर्ण पाबंदी के सख्ती से आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
यहीं नहीं डीसी के आदेशों का उल्लंघन करने वाले कर्मियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने हिदायत दी कि ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया के संपर्क में रहने वाले कर्मियों को यह समझना चाहिए कि सरकारी दफ्तरों में अपने रोजमर्रा के काम करवाने आए लोगों का जहां समय खराब होता है, वहीं सरकारी कामकाज पर भी बुरा असर पड़ता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर मोबाइल फोन पर सोशल मीडिया का प्रयोग सिर्फ सरकारी कामकाज के लिए किया जाए।