फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   What kind of preparation .. Students not looking serious towards board exams

कैसी तैयारी.. बोर्ड की परीक्षा के प्रति गंभीर नहीं दिख रहे छात्र

Tue, 06 Apr 2021 10:46 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
What kind of preparation .. Students not looking serious towards board exams
चंडीगढ़। कोरोना महामारी का सबसे अधिक नकारात्मक प्रभाव विद्यार्थियों की शिक्षा पर पड़ा है। इस पर बोर्ड की परीक्षा के प्रति विद्यार्थी ज्यादा गंभीर नहीं दिख रहे हैं। शिक्षा विभाग ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी करवाने के लिए फरवरी में विषय विशेषज्ञों के हेल्पलाइन नंबर जारी किए थे। इन नंबरों पर विद्यार्थी फोन ही नहीं कर रहे हैं। शिक्षकों ने बताया हर वर्ष परीक्षा के तैयारी को लेकर रोज 15-20 फोन रोजाना आते थे। इस वर्ष मुश्किल से दिन में एक या दो विद्यार्थी फोन करते हैं। ये विद्यार्थी भी बोर्ड परीक्षा या विषय से संबंधित कम अन्य शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े सवाल ज्यादा पूछते हैं। विद्यार्थियों को अभी लग रहा है कि शायद कोरोना के बढ़ते मामले देख सीबीएसई परीक्षा आगे स्थगित कर दे या ऑनलाइन परीक्षा ले लें। आपस में चल रही इन्हीं अफवाहों के कारण विद्यार्थी परीक्षा के लिए ज्यादा गंभीर नहीं हुए है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं विषय विशेषज्ञ..
विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा को लेकर ज्यादा गंभीर नहीं
अभी तक हेल्पलाइन पर उन्हें परीक्षा से संबंधित न के बराबर फोन आए हैं। पिछले दो-तीन दिन से एक भी फोन नहीं आया है। इससे पहले बीच-बीच में दिन एक-दो फोन आते रहे हैं। इनमें भी विद्यार्थी विषय की बजाय सीबीएसई परीक्षा शेड्यूल इत्यादि से जुड़े सवाल ज्यादा पूछते हैं। पिछले वर्षों में इस समय 15-20 फोन आते थे, अभी तक विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा को लेकर गंभीर नहीं हुए हैं। विद्यार्थियों से बातचीत के दौरान उनके स्वभाव में परीक्षा और पढ़ाई को लेकर बहुत अनिश्चितता देखी जा रही है।
विज्ञापन

धीरजा, सामाजिक विज्ञान
हेल्पलाइन पर रोजाना मुश्किल से 2 से 3 फोन आ रहे हैं, उसमें भी विद्यार्थी गणित से जुड़े सवाल कम और स्कूलों के खुलने या बोर्ड परीक्षा को लेकर सीबीएसई से जुड़े सवाल अधिक पूछ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गुरप्रीत, गणित
विद्यार्थियों को फोन और संदेश से कर रहे प्रेरित
इस बार बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थी अभी तक ज्यादा गंभीर नहीं हुए हैं, उन्हें लग रहा है शायद हालातों को देखते हुए सीबीएसई शेड्यूल में कोई बदलाव कर दे। हम अपनी कक्षा के विद्यार्थियों को फोन और संदेश के जरिए लगातार पढ़ने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं।
सोनिया गगनेजा, शिक्षिका अर्थशास्त्र
परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थी इन विशेषज्ञों से ले सकते हैं मदद
शिक्षक विषय हेल्पलाइन नंबर
1. परविंदरजीत कौर पंजाबी 9876694582
2. संगीता छाबड़ा अंग्रेजी 9814733191
3. नीरजा वालिया अंग्रेजी 9915959018
4. नीनू राजवंशी रसायन विज्ञान 9463656006
5. सोनिया गगनेजा अर्थशास्त्र 9501004383
6. मीनाक्षी हिंदी 7973823089
7. अंजू वाणिज्य 9501034553
8. जसप्रीत कौर भूगोल 9872341016
9. कुलदीप सिंह भौतिकी विज्ञान 9814183216
10. रजनी गणित 9872990364
11. जसजीत कौर विज्ञान 9417513654
12. ईशु गुप्ता विज्ञान 9463586943
13. योगिता खन्ना अंग्रेजी 9780438475
14. हेमलता गणित 9041878325
15. गुरप्रीत गणित 9501557733
16. धीरजा सामाजिक विज्ञान 9915067140
17. सुनीता कपूर काउंसलर 8054158996
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed