फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Western disturbance is active, rain is expected in Punjab

राहत की खबर: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, पंजाब में अगले दो दिन बारिश के आसार, तीन डिग्री तक गिरेगा पारा

Wed, 19 Jun 2024 10:52 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 19 Jun 2024 10:52 AM IST
सार

पंजाब के ज्यादातर शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। मंगलवार को अमृतसर का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ये सामान्य से 6 से 7 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
Western disturbance is active, rain is expected in Punjab
नहर में नहाता बच्चा। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग की तरफ से राहत की खबर आई है। अगले दो दिन (19-20 जून) को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। 
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से बुधवार को पंजाब के कई हिस्सों में 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बारिश हो सकती है। वीरवार को भी मौसम सुहावना बना रह सकता है। बारिश से तापमान में 2 से तीन डिग्री की गिरावट भी आ सकती है।


मंगलवार को गर्मी से किसी तरह की राहत नहीं मिली। मैदान से लेकर पहाड़ तक 40 डिग्री से ऊपर के तापमान में तपे। पंजाब में समराला 45.8 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। हालांकि, बीते दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट रही, लेकिन अब भी ये सामान्य से 5.2 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में भी 0.7 डिग्री की कमी दर्ज की गई। फिलहाल यह भी सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक बना है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए बारिश के साथ ही लू का भी यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed