फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weightlifter Paramveer selected in Indian team

Chandigarh News: वेटलिफ्टर परमवीर का भारतीय टीम में चयन

Mon, 03 Jul 2023 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Weightlifter Paramveer selected in Indian team
चंडीगढ़। शहर के वेटलिफ्टर परमवीर सिंह ने एनआईएस पटियाला में हुए नेशनल ट्रायल में रिकॉर्ड परफारमेंस देकर भारतीय टीम में जगह पक्की कर ली है। परमवीर पहले कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में खेलेंगे और फिर भी एशियन चैंपियनशिप में भी नेशनल टीम में रहेंगे। यह पहला मौका है जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चंडीगढ़ का कोई भी वेट लिफ्टर नेशनल टीम का हिस्सा बनेगा। ट्रायल के दौरान परमवीर ने 177 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क में लिफ्ट करते हुए अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, जिसमें नेशनल गेम और खेलो इंडिया गेम में 176 किलो लिफ्ट करते हुए उनका नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ था। इस मौके पर चंडीगढ़ के डायरेक्टर स्पोर्ट्स सौरभ अरोड़ा व जॉइंट डायरेक्टर सुनील रेयात ने परमवीर को बधाई दी। पिता और भाई से ली प्ररेणा
विज्ञापन

चितकारा स्कूल के विद्यार्थी परमवीर के कोच करणवीर सिंह बुट्टर ने कहा कि 10 साल की उम्र में परमवीर ने वेटलिफ्टिंग की शुरुआत की थी। वह सेक्टर- 42 स्थित खेल परिसर में ट्रेनिंग लेतेहहैं। उनके पिता व भाई दोनों ही वेटलिफ्टर हैं, उन्हीं से प्रेरणा लेकर परमवीर ने भी वेटलिफ्टिंग शुरू की थी। शुरू में दोनों भाइयों को पिता ट्रेनिंग लेकर जाते थे। इसके बाद पंजाब पीडब्ल्यूडी में कार्यरत पिता गुरजीत सिंह ने भी वेटलिफ्टिंग शुरू कर दी। अब वह मास्टर्स गेम्स में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत रहे हैं।
विज्ञापन

उपलब्धि
परमवीर 2022 में भुवनेश्वर नेशनल में पहली बार खेले और स्वर्ण पदक जीता।
पंचकूला में हुए खेलो गेम्स में भी कांस्य पदक जीतने के बाद तमिलनाडु नेशनल में उन्होंने दो स्वर्ण पदक जीते।
मध्य प्रदेश में हुए खेलो इंडिया गेम्स में भी चंडीगढ़ के लिए स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed