फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weekend lockdown may be removed in UT, decision is possible today

यूटी में हट सकता है वीकेंड लॉकडाउन, आज फैसला संभव

Fri, 23 Apr 2021 02:40 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
Weekend lockdown may be removed in UT, decision is possible today
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉकडाउन को आखिरी विकल्प बताने के बाद अब यूटी प्रशासन वीकेंड लॉकडाउन को हटा सकता है। इस संबंध में शुक्रवार को वॉर रूम की बैठक में फैसला लिया जा सकता है। वीकेंड लॉकडाउन के खिलाफ शहर के कई संगठन लगातार प्रदर्शन भी कर रहे हैं। व्यापारी संगठनों के साथ कई राजनीतिक दल भी इसके विरोध में उतर आए हैं। चंडीगढ़ प्रशासन ने रात्रि कर्फ्यू का समय भी कम कर दिया है।
विज्ञापन

वीरवार रात को कर्फ्यू का समय रात दस बजे से सुबह पांच बजे तय किया गया है। इससे पहले रात आठ बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक था। सूत्रों का कहना है कि कोरोना के लगातार केस बढ़ने पर केंद्रीय अधिकारियों ने यूटी प्रशासन को सख्ती बरतने के निर्देश दिए थे। उसके बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी। इस घोषणा के बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में राज्य सरकारों से कहा कि लॉकडाउन आखिरी विकल्प होना चाहिए। उसके बाद से प्रशासन बैकफुट पर है। ऐसे में माना जा रहा है कि चंडीगढ़ प्रशासन वीकेंड लॉकडाउन हटाने पर फैसला ले सकता है।
विज्ञापन

एस्टेट आफिस के कई कर्मचारी पॉजिटिव, आज बंद रहेगा दफ्तर
चंडीगढ़ प्रशासन के एस्टेट ऑफिस के 10 से 12 अधिकारी व कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें से पांच मामलों का वीरवार को पता चला। एक साथ इतने ज्यादा अधिकारियों के पॉजिटिव आ जाने से दफ्तर के कामकाज पर संकट आ गया है। ऐसे में उपायुक्त ने शुक्रवार को एस्टेट आफिस बंद करने रखने का निर्णय लिया है। अब यह दफ्तर सोमवार को ही खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed