फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Web portal launched for NRI

इस वेबसाइट में समाया है पूरा पंजाब

Tue, 07 Jan 2014 08:58 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 07 Jan 2014 08:58 AM IST
विज्ञापन
Web portal launched for NRI

पंजाब सरकार 10-11 जनवरी को एनआरआई सम्मेलन आयोजित करेगी। सोमवार को डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सम्मेलन की शुरुआत श्री आनंदपुर साहिब स्थित विरासते-खालसा से होगी।

विज्ञापन


जिसमें तीन केंद्रीय मंत्री, पंद्रह सांसद, सात विधायक, मेयर और 32 पत्रकार, काउंसलर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। दूसरे दिन जालंधर के बाठ कैसल में ओपन सेशन होगा। इस बार तीन गुना ज्यादा डेलिगेट्स हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एनआरआईज के लिए पुलिस की तरह सिविल केसों के लिए भी अलग व्यवस्था बनाई जाएगी। एनआरआई थानों को दूसरी पुलिसिंग से दूर करने के अच्छे नतीजे निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामलों की संख्या बढ़कर तीन हजार पहुंच गई, जिनमें से 2100 का निपटारा कर लिया गया है। सिविल मामलों के निपटारे के लिए एनआरआई अदालतों की स्थापना के संबंध में कैबिनेट में एजेंडा लाया जाएगा।

इसके लिए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से भी विनती की गई है। डिप्टी सीएम ने एनआरआईज के लिए वेब पोर्टल का उद्घाटन किया। जिसे वाइब्रेंट गुजरात पोर्टल बनाने वाली कंपनी ने बनाया है।

इससे एनआरआई ऑनलाइन शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। वहीं, पंजाब के इतिहास, भूगोल, पर्यटन, सभ्याचार, विभागों और प्रोजेक्टों के बारे में भी जानकारी मिलेगी।

वीडियो कांफ्रेंसिंग और मोबाइल से बातचीत की सुविधा भी होगी। पोर्टल को दूसरे विभागों की वेबसाइट से भी जोड़ा गया है। मेरा गांव, मेरा शहर प्रोजेक्ट के तहत मैचिंग ग्रांट घटाकर 25 फीसदी कर दी गई है, बाकी हिस्सा सरकार देगी।


एक कॉल सेंटर (0172-6672301) बनाया गया है, जो 24 घंटे काम करेगा। इस मौके कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया, स्पीकर चरनजीत सिंह अटवाल, अजीत सिंह कोहाड़, सुरजीत रखड़ा समेत कई नेता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed