फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather's mischievous, sunny till morning and afternoon and then cloudy in the evening

Chandigarh News: मौसम की आंखमिचौली, सुबह-दोपहर तक धूप फिर शाम को छाए बादल

Wed, 22 Mar 2023 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Weather's mischievous, sunny till morning and afternoon and then cloudy in the evening
चंडीगढ़। शहर में मंगलवार को मौसम की आंखमिचौली पूरे दिन चलती रही। कभी धूप निकल रही थी, तो कभी बादल छा जा रहे थे। शाम के समय काफी ठंडी हवाएं चली, जिससे मौसम काफी सुहावना हो गया। सोमवार को हुई बारिश की वजह से शहर के अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया था कि मंगलवार को भी बारिश हो सकती है। हालांकि बादल छाए लेकिन बारिश नहीं हुई, लेकिन सोमवार को रात में भी शहर के कुछ इलाकों में बारिश हुई है। विभाग की तरफ से बताया गया है कि सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे से मंगलवार सुबह साढ़े बजे के बीच कुल 21.8 एमएम बारिश हुई है। इसका असर शहर के तापमान पर पड़ा है और अधिकतम तापमान औसत से चार डिग्री नीचे आ गया है। विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से एक डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की संभावना कम है।
विज्ञापन


आज कैसे रहेगा मौसम
मौसम साफ रहेगा। हालांकि दिन के समय में हल्के बादल छा सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन


कल कैसा रहेगा मौसम
दिन के समय में हल्के बादल छा सकते हैं। हालांकि अधिकतर समय मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परसो कैसा रहेगा मौसम
बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed