फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather updates of Haryana and Chandigarh, temperature in chandigarh out of 44 degree celsius

हरियाणा में 27 साल के रिकॉर्ड के करीब पहुंचा पारा, चंडीगढ़ में भी प्रचंड गर्मी का कहर जारी

Tue, 11 Jun 2019 01:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/रोहतक Published by: ajay kumar Updated Tue, 11 Jun 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
Weather updates of Haryana and Chandigarh, temperature in chandigarh out of 44 degree celsius
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

हरियाणा में सोमवार को तापमान जून के 27 साल पुराने रिकॉर्ड 48.4 डिग्री के करीब पहुंच गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 48.3 डिग्री नारनौल में रहा। वहीं, प्रदेश के 11 जिलों में पारा 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। पिछले कई दिनों से लू का प्रकोप झेल रहे लोगों के लिए राहत की बात यह है कि पश्चिमी हलचलें मंगलवार और बुधवार को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और ठंडी हवाएं लेकर आ सकती हैं। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में 19 जून, 1981 को सर्वाधिक 48.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था। अब 10 जून को नारनौल में अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री दर्ज किया गया है, जोकि सामान्य से सात डिग्री अधिक है। इसी तरह रोहतक में पारा सामान्य से सात डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों चली रही गर्म और शुष्क हवाओं की वजह से तापमान में लगातार उछाल दर्ज किया गया। नारनौल के साथ ही भिवानी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, रोहतक, सिरसा समेत कई शहरों का तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। इसके चलते प्रदेश में लू का प्रकोप रहा। गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को घर से निकलना मुश्किल कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के मौसम वैज्ञानिकों ने पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर से 11 जून देर रात्रि से 13 जून के बीच प्रदेश में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं धूल भरी हवाओं के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद तापमान गिरने से भीषण गर्मी और लू से थोड़ी राहत मिल सकती है। 

इन जिलों में आज भी लू की चेतावनी 
- रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल और मेवात

जून में पिछले दस साल का अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड (डिग्री सेल्सियस में)
2018 - 02 जून- 46.0
2017- 05 जून- 46.6
2016- 05 जून- 45.0
2015- 09 जून-45.2 
2014- 10 जून- 47.1
2013- 06 जून- 45.7
2012- 01 जून- 46.7
2011- 08 जून- 45.1
2010- 22 जून- 47.8
2009- 28/29जून-46.0

सीजन में दूसरी बार तापमान 44 पार पहुंचा
उधर, चंडीगढ़ में जून के तापमान ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। इससे पहले 31 मई को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। यह सीजन में दूसरी बार है, जब दिन का तापमान 44 डिग्री के पार गया हो। 

मंगलवार रात से बुधवार तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बारिश की भी पूरी संभावना जताई जा रही। हालांकि, 13 जून के बाद से तापमान फिर से बढ़ने लगेगा। उसके बाद 20 व 21 को दोबारा से बारिश होने के आसार बन रहे हैं। दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। रविवार रात का तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। 

पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा
सोमवार के तापमान ने पिछले साल के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। पिछले साल 2018 को 14 जून को अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि साल 2017 को अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था।

जून महीने का आल टाइम रिकॉर्ड 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मंगलवार को तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 43 से 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 26 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है।

पारा फिर 45 डिग्री पार, बठिंडा सबसे गर्म 

कुछ दिन की राहत के बाद गर्मी ने एक फिर से जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। सोमवार को लुधियाना में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री रहा। बठिंडा में इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। सोमवार को बठिंडा का अधिकतम तापमान 46 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा। ऐसे में पारा और ऊपर जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed