फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather update: Rain in 18 districts of Haryana

हरियाणा: 18 जिलों में चार एमएम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, भिवानी में ओलावृष्टि ने बढ़ाई चिंता

Tue, 28 Jan 2020 11:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/हिसार ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/हिसार ( हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 28 Jan 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
Weather update: Rain in 18 districts of Haryana
हरियाणा में बारिश। - फोटो : फाइल फोटो

पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते 24 घंटे में हरियाणा के 18 जिलों में औसतन 4 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान करनाल में सबसे अधिक 17.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस महीने में अब तक सावन की तरह पांच बार हुई बारिश से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गेहूं समेत अन्य रबी फसलों को फायदा पहुंचा है।

विज्ञापन


वहीं भिवानी में मंगलवार को तीन मिनट तक अंधड़ के साथ हुई ओलावृष्टि से गेहूं और सरसों को नुकसान पहुंचा है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने 29 जनवरी को भी उत्तर, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व हरियाणा के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना जताई है।    
विज्ञापन


मंगलवार को मौसम के कई रंग दिखे। बादलों की आवाजाही के बीच अंबाला, रोहतक, करनाल समेत कई जगहों पर बारिश हुई, हालांकि बीच-बीच में सूर्य देवता भी दर्शन देते रहे। फिर भी बर्फीली हवाएं ठिठुराती रहीं। अंबाला में 16.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलीं। भिवानी में शाम को अचानक तेज आंधी के साथ ही 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भिवानी और उसके आसपास के 10 गांवों में ओले भी गिरे। बारिश के बाद शीत लहर चलने से ठंड बढ़ गई। ओलावृष्टि से सरसों और गेहूं की फसलों को नुकसान बताया जा रहा है। वहीं झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और गुरुग्राम जिले में सिर्फ बूंदाबांदी हुई, जबकि पलवल, मेवात और फरीदाबाद में बारिश दर्ज नहीं हुई। 

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में 28 जनवरी को औसतन 1 एमएम बारिश होती है लेकिन इस बार करीब 4 एमएम बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 304 प्रतिशत अधिक है। उधर, हिसार में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बावजूद दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रहा, जबकि रात का तापमान दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। 

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण 29 जनवरी को भी बादलवाई व कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 30 जनवरी से तड़के व देर रात को धुंध छाए रहने की संभावना है। - डॉ. मदन खीचड़, अध्यक्ष, कृषि मौसम विभाग, हकृवि  

आगे ऐसा रहेगा मौसम

  • 29 जनवरी को बूंदाबांदी के आसार
  • 30-31 जनवरी को छाएगा कोहरा
  • 1 फरवरी को मौसम साफ रहेगा

सोमवार शाम से मंगलवार शाम तक कहां कितनी हुई बारिश (एमएम में)
करनाल - 17.6 
कुरुक्षेत्र - 11.0
भिवानी - 8.0 
सिरसा - 7.7  
अंबाला - 7.2
रोहतक - 7.0 
फतेहाबाद- 7.0 
हिसार - 6.6
सोनीपत- 5.8
पानीपत- 5.8 
कैथल- 5.0 
पंचकूला- 4.8
यमुनानगर- 4.4
जींद- 3.7

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed