फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather Update of Punjab News in Hindi, fog in jalandhar

मौसम का रंग: जालंधर में सुबह-सुबह छाई धुंध, 1.6 डिग्री बढ़ा पंजाब का तापमान, अब बरसात की संभावना कम

Tue, 26 Sep 2023 12:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 26 Sep 2023 12:56 PM IST
सार

पंजाब का मौसम अब अगले छह दिन शुष्क बना रहेेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में पारे में एक बार फिर से वृद्धि दर्ज होने से लोगों को गरमी का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार को सबसे अधिक 34.8 डिग्री का तापमान चंडीगढ़ का दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Weather Update of Punjab News in Hindi, fog in jalandhar
जालंधर में छाई धुंध। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब में मौसम अलग-अलग रंग दिखा रहा है। जालंधर में मंगलवार सुबह धुंध छा गई जिससे वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं तीन दिनों की लगातार गिरावट के बाद सोमवार को प्रदेश के तापमान में 1.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि अभी भी पारा सामान्य के नजदीक बना हुआ है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


सोमवार को पंजाब का मौसम शुष्क बना रहा। मौसम विभाग ने अगले छह दिन भी मौसम शुष्क बना रहने की ही भविष्यवाणी की है। जिससे आने वाले दिनों में पारे में एक बार फिर से वृद्धि दर्ज होने से लोगों को गरमी का सामना करना पड़ सकता है। सबसे अधिक 34.8 डिग्री का तापमान चंडीगढ़ का दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का 32.3 डिग्री, लुधियाना का 32.1, पटियाला का 33.4, पठानकोट का 34.1, बठिंडा का 33.4, एसबीएस नगर का 32.4, बरनाला का 32.6, फरीदकोट का 33.2, फतेहगढ़ साहिब का 32.2, गुरदासपुर का 31.0, फिरोजपुर का 31.8, जालंधर का 32.0 और रोपड़ का 32.2 डिग्री दर्ज किया गया। उधर न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट रही। बावजूद इसके यह सामान्य से 1.6 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। सबसे कम 21.6 डिग्री का तापमान फरीदकोट का दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed