फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather Update of Punjab and Haryana, Heavy Fog in Punjab haryana

ठंड का सितम: कोहरे में लिपटे पंजाब-हरियाणा, जीरो विजिबिलिटी से बढ़ी दिक्कतें, 25 दिसंबर को हो सकती है बारिश

Tue, 20 Dec 2022 01:45 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 20 Dec 2022 01:45 PM IST
सार

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में उत्तरी बर्फीली हवाओं के कारण संपूर्ण इलाके में रात्रि में पारा लगातार लुढ़कने लगा है। वहीं, दक्षिणी पंजाब  व उत्तरी राजस्थान पर हल्का कम दबाव का क्षेत्र बनने से दिन के समय नमी वाली दक्षिणी पश्चिमी और दक्षिणी पूर्वी हवाओं की वजह से पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में वातावरण में नमी की मात्रा में बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन
Weather Update of Punjab and Haryana, Heavy Fog in Punjab haryana
बठिंडा में सुबह छाई घनी धुंध। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को भी कोहरे की घनी चादर ने कई स्थानों पर दृश्यता कम कर दी। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान भी सामान्य सीमा से नीचे रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बठिंडा पंजाब में सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में भी रात में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 6.5 डिग्री, फरीदकोट में 6 डिग्री और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


हरियाणा के हिसार में कड़ाके की ठंड रही, जहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि झज्जर का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा। करनाल में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 4.5 डिग्री, भिवानी में 6.1 डिग्री, सिरसा में 5.8, जबकि रोहतक में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


25 दिसंबर को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
उत्तरी राजस्थान पर बने कम दबाव के क्षेत्र से नमी की मात्रा बढ़ गई है। रात के समय हवा नहीं चलने से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कोहरा छाया रहा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 25 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। इसके असर से ठंड में और बढ़ोतरी होगी। सोमवार को हिसार के बालसमंद क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। 


बारिश की बनी संभावना
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार देश के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में 25 दिसंबर को एक नया ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर जबरदस्त बर्फबारी और तराई क्षेत्र में बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है। इसी के तहत हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली के उत्तरी हिस्से में हल्की बारिश की गतिविधियां होंगी। ऐसे में आने वाले नए साल की शुरुआत हाड़ कंपा देने वाली ठंड के साथ होगी।



फसलों को अभी नुकसान नहीं
एचएयू के कृषि वैज्ञानिक डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि कोहरा छाने से दिन के तापमान में कुछ गिरावट आएगी, जो गेहूं की फसल के फायदेमंद साबित होगी। फिलहाल गेहूं में फुटाव हो रहा है। मगर, कोहरे की स्थिति ज्यादा दिन रहती है तो सरसों की फसल में रोग आ सकते हैं, जिनमें सफेद रतुआ व तना गलन आदि रोग शामिल हैं। चूंकि अभी दिन के समय धूप निकल रही है तो कोहरे से फसलों को कोई नुकसान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed