फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather Update of punjab and chandigarh today news in hindi

Weather Update: भीषण गर्मी में तपे पंजाब-चंडीगढ़, अभी राहत की गुंजाइश नहीं, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Tue, 13 Jun 2023 10:33 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 13 Jun 2023 10:33 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम गर्मी में नरमी बरतने वाला नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
Weather Update of punjab and chandigarh today news in hindi
चंडीगढ़ में बढ़ी गर्मी - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब और चंडीगढ़ भीषण गर्मी में तप रहे हैं। चंडीगढ़ में सुबह नौ बजे निकली धूप से ही लोगों के पसीने छूटने लगे। सूरज ढलने के बाद भी लोगों ने काफी गर्मी महसूस की। इसका असर शहर के अधिकतम तापमान पर भी देखने को मिला। जो पिछले दिनों से ज्यादा दर्ज किया गया।

विज्ञापन


वहीं पंजाब में एक दिन की राहत के बाद सोमवार को पारे में 2.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। सूबे में 42 डिग्री के तापमान के साथ पटियाला सबसे गर्म रहा। उधर, मौसम विभाग ने बुधवार से तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Loot in Amritsar: कैश मैनेजमेंट कर्मी से साढ़े दस लाख की लूट, आंखों में मिर्ची डाल दातरों से किया वार
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य जितना ही रहा। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। बढ़ी गर्मी की वजह से शहर में दोपहर के समय काफी गर्म हवाएं चलने लगी हैं। 

चंडीगढ़ वालों को नहीं मिलेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम गर्मी में नरमी बरतने वाला नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। हालांकि 15 जून से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है और शहर के कुछ इलाकों में हल्के बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना कम है।


42 डिग्री के तापमान के साथ पटियाला सबसे गर्म रहा
पंजाब में अगले तीन दिन कुछ हिस्सों में आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश पड़ने की संभावना है। अमृतसर का पारा 39.2 डिग्री, लुधियाना का 38.4 डिग्री, पठानकोट का 39.8, बठिंडा का 40.4, गुरदासपुर का 39.0 डिग्री, बरनाला का 38.3 और रोपड़ का 37.9 डिग्री दर्ज किया गया। गौरतलब है कि शनिवार देर रात पंजाब के कई हिस्सों में आंधी के साथ बारिश पड़ने से रविवार को तापमान में 4.8 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली थी, लेकिन सोमवार को पारे में दोबारा उछाल से लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा।

पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि यह सामान्य के नजदीक ही रहा। पंजाब में सबसे कम 22.6 डिग्री का न्यूनतम तापमान बलोवाल सौनखेरी का रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed